फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिंदा महिला को मृत दिखाने पर तीन अफसर सस्पेंड

जिंदा महिला को मृत दिखाने पर तीन अफसर सस्पेंड

Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिंदा महिला को मृत दिखाने पर तीन अफसर सस्पेंड
जिंदा महिला को मृत दिखाने पर तीन अफसर सस्पेंड
विज्ञापन

- कमिश्नर ने औचक निरीक्षण कर फर्जीवाड़ा पर लेखपाल, नायब तहसीलदार समेत तीन अफसरों पर की कार्रवाई
- तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
- गांव भटपुरा की राशन दुकान को भी किया निलंबित
बुलंदशहर/स्याना।
स्याना में मंगलवार को औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे कमिश्नर ने फर्जीवाड़ा करने वाले लेखपाल, नायब तहसीलदार समेत तीन अफसरों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही कमिश्नर ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कमिश्नर ने एक राशन की दुकान को भी निलंबित कर दिया। जिंदा होने के बावजूद एक महिला को रिकार्ड में मृत दिखाने पर की कार्रवाई।
मंगलवार को स्याना तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में मेरठ मंडल कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने औचक निरीक्षण करते हुए तीन अफसरों को सस्पेंड कर दिया। कमिशभनर ने अधिवक्ताओं की शिकायत पर श्रीमति रफीकन के जिंदा होने के बाबजूद मृतक दिखाकर वसीयत के आधार पर नाम चढ़ाने में दोषी लेखपाल योगेन्द्र शर्मा व आरके रामपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया व तत्कालीन नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार के विरुद्ध सस्पेंड करने के लिए राजस्व परिषद को रिपोर्ट भेजने के निर्देश डीएम को दिये। इसके अलावा तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश भी दिये। कमिशभनर के अचानक स्याना पहुंचने से अफसरों में खलबली मच गई। कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए गांव भटवारा की राशन दुकान को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा कमिश्नर ने तहसील में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए अफसरों को गुणवत्ता से शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए। कमिशभनर ने कहा कि भूमि कब्जा विवाद के मामले में पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिकायत के निस्तारण में पुलिसकर्मी राजस्व टीम सहित संबंधित विभाग के लोगों को लेकर त्वरित व गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करेंगे। कमिशभनर ने तहसील कार्यप्रणाली में सुधार करने व भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। इस दौरान 120 लोगों ने अपने शिकायती पत्र दिये जिसमें आठ शिकायतों को मौके पर निस्तारित किया गया। विधायक देवेन्द्र लोधी ने भी लोगों की शिकायतों को सुना। एसडीएम संजय कुमार पांडे, सीओ अन्विता उपाध्याय सहित अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



संपूर्ण समाधान दिवस में आई 71 शिकायतें
- महज छह शिकायतों का मौके पर हो सका निस्तारण
- डीएम की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम
अनूपशहर। तहसील में डीएम डा.रोशन जैकब व एसएसपी मुनिराज जी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 71 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर मात्र छह शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। जबकि 18 प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिये पुलिस व राजस्व की छह टीमें मौके पर जाकर निस्तारण करने के लिये भेजी गई। सर्वाधिक 42 प्रार्थनापत्र राजस्व विभाग से संबंधित रहे। डीएम ने बेसिक शिक्षा, चकबंदी व पीडब्ल्यूडी विभाग संबंधी प्रार्थनापत्रों का 15 दिन के अंदर निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस के प्रार्थनापत्रों का समयसीमा के अंदर ही निस्तारण किया जाये। इस दौरान, पूर्ति विभाग, बिजली विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अलग से कैंप लगाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आईटीआई की सड़क को पक्की कराये जाने, टाउन बिजिलीघर में जनसुविधा व पावर बैकअप का बंदोबस्त किये जाने, शिवचौक के जर्जर तारों को बदले जाने आदि समस्यायों से भी डीएम को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed