{"_id":"59d12e754f1c1bb7538b52ec","slug":"15068811906-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार
- स्टाफ की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी
- गांवों में कैंप न लगने से परेशान ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। जिले के अस्पतालों में भारी संख्या में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। गांवों में स्वास्थ्य कैंप न लगाए जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। रविवार को भी जिला अस्पताल में बुखार के 19 मरीजों ने इमरजेंसी में इलाज कराया।
रविवार को अवकाश होने के बावजूद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार के मरीजों ने इलाज कराया। रविवार को 19 मरीजों ने बुखार व संबंधित बीमारियों के कारण इलाज करवाया। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की कतार लगी रही। लगातार बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने दवाईयों के वितरण के इंतजाम नहीं किए हैं। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि गांवों में लगातार कैंपों का आयोजन कराया जा रहा है। बुखार के मरीजों की हर संभव मदद की जा रही है।