फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मोबाइल टावर लगाने के नाम पर महिला से हजारों रुपये की ठगी

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर महिला से हजारों रुपये की ठगी

Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर महिला से हजारों रुपये की ठगी
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर महिला से हजारों की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर शातिरों ने महिला से करीब 39200 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने बताया कि शातिरों ने तीन बार में अलग-अलग बैंक खातों में टावर लगवाने के नाम पर महिला से रकम हड़पी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धमेड़ा अड्डा निवासी राबिया पत्नी यासीन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजा है। उसमें बताया कि गत 25 अगस्त को उन्होंने एक टावर कंपनी का विज्ञापन देखा था। पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी संपत्ति पर टावर लगवाने के लिए विज्ञापन में दिए गए एक नंबर पर फोन किया। फोन पर उनकी कंपनी के अधिकारी सुशील कुमार निवासी हिसार, हरियाणा से बात हुईं। अधिकारी ने उन्हें टावर लगवाने के लिए फाइल तैयार करने की बात कही और रजिस्ट्रेशन के लिए 1500 रुपये एक बैंक खाते में डलवाने के लिए कहा। पीड़िता ने बताए गए खाते में रुपये भेज दिए। उसके बाद आरोपियों ने उससे दूसरे खाते में 15200 रुपये व 22500 रुपये जमा करा लिए। पीड़िता ने अब टावर लगवाने के लिए आगे की जानकारी हासिल करने के लिए उक्त मोबाइल नंबरों पर कॉल की तो फोन बंद जा रहे हैं। पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed