फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ढाई वर्ष बाद 60 हजार किसानों को मिला शुगर मिल का तोहफा

ढाई वर्ष बाद 60 हजार किसानों को मिला शुगर मिल का तोहफा

Tue, 26 Sep 2017 11:33 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ढाई वर्ष बाद 60 हजार किसानों को मिला शुगर मिल का तोहफा
60 हजार किसानों को मिला शुगर मिल का तोहफा
विज्ञापन

- केन्द्रीय राज्यमंत्री महेश शर्मा और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने हवन-पूजन के साथ किया शुभारंभ
- बोले मंत्री, किसानों और गरीबों की हरसंभव मदद करेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
करीब ढाई वर्ष पूर्व बंद हुई नगर की वेब शुगर मिल का मंगलवार को हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने हवन कर चीनी मिल का शुभारंभ किया। हालांकि मशीनरी के अभाव में इस सत्र में मिल चलने की संभावना कम ही दिख रही है।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार किसानों से किए गए वायदे पूरे करने के लिए बाध्य हैं। हमने किसानों को केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग नहीं किया, बल्कि किसानों के हित में कई बड़े कदम उठाए हैं। मंत्रियों के संबोधन के समय मंच पर चढ़ने को लेकर कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हो गई। जिससे मौके पर चारो ओर अव्यवस्था फैल गई। इसके बाद भाजपा के कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते पर चलकर सीएम योगी आदित्यनाथ किसानों के हित में लगातार योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में मानकों को पूरा कर अगले सत्र में पेराई शुरू करा दी जाएगी। सुरेश राणा ने कहा कि किसानों से किए गए वादे के अनुसार सरकार मिल चलाने के लिए बाध्य है। यदि मिल प्रबंधन इसमें आनाकानी करता है तो मिलों को निगम को वापस कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक वीरेन्द्र सिरोही, विधायक संजय शर्मा, विधायक अनिल शर्मा, विधायक डॉ. अनीता लोधी, विधायक देवेन्द्र लोधी, विधायक विमला सोलंकी, विधायक बिजेन्द्र खटीक, शरद त्रिवेदी, हितेश गर्ग, अजय त्यागी, आनंद चौधरी व संजय माहेश्वरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैसे चलेगी मिल जब नहीं कोई इंतजाम
सरकार ने चीनी मिल चलाने का आदेश दे दिया, जिसके बाद मंगलवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री व गन्ना मंत्री ने हवन पूजा के बाद मिल का शुभारंभ भी कर दिया, लेकिन सरकार द्वारा मिल को समय से चलाने की घोषणा अब किसानों के लिए एक छलावा ही है। वजह, मिल चलाने के आदेश हो तो गए, लेकिन चीनी मिल में बिना मशीनरी, साफ सफाई व व्यवस्था के मिल चलने की संभावनाएं कम ही नजर आ रही हैं। हालांकि, गन्ना मंत्री ने दावा किया है कि इस पेराई सत्र से ही मिल चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन के सुप्रीम कोर्ट जाने पर मंत्री ने साधी चुप्पी
प्रेसवार्ता में जब गन्ना मंत्री सुरेश राणा से पूछा गया कि यदि मिल प्रबंधन मिल चलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गया तो ऐसी स्थिति में क्या किया जाएगा। सवाल सुनते ही पहले तो मंत्री जी ने चुप्पी साधी बाद में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा, उसका सम्मान किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों में हुई नोकझोंक
मिल चालू कराने के लिए श्रेय लेने को मची मारामारी के बीच मिल के शुभारंभ के समय भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों के बीच मंच पर चढ़ने को लेकर भी खींचतान हुई। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों के बीच नोकझोंक को देख मंत्री ने भी अपना संबोधन कुछ देर के लिए रोक लिया।

फोटो समाचार

राज्य, केंद्रीय मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत
सिकंदराबाद। बुलंदशहर जाते समय सुरेश राणा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गन्ना विकास एवं चीनी मिल उत्तर प्रदेश और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का काफिला दनकौर तिराहे पर रुका। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक विमला सोलंकी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डा. प्रदीप दीक्षित, पंडित सचिन शर्मा, अंशु शर्मा, तरसेराम गुर्जर, आनंद जैन, पिंकी बोहरा, देवेंद्र सोलंकी, बालमुकंदसेन, उषा बंसल, नरेंद्र सैनी, जीतू खड़गवंशी, रामकुमार गुप्ता, सुधारानीसेन, अरविंद दीक्षित आदि मौजूद रहे।


फोटो समाचार।
मंत्रियों के स्वागत कार्यक्रम के दौरान लगा जाम
सिकंदराबाद। मंत्रियों के स्वागत कार्यक्रम के दौरान दनकौर चौराहे पर जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। कार्यकर्ताओं की भीड़ के चलते ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हाईवे व दनकौर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दो मंत्रियों के एक साथ कार्यक्रम के चलते पुलिस द्वारा किए गए इंतजाम ध्वस्त हो गए। दोनों मंत्री करीब 20 मिनट के आसपास कार्यकर्ताओं के बीच रुके। मंत्रियों का काफिला गुजरने के बाद लोगों को जाम से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed