फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एबीएसए के बदले कार्यक्षेत्र, सूची जारी

एबीएसए के बदले कार्यक्षेत्र, सूची जारी

Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एबीएसए के बदले कार्यक्षेत्र, सूची जारी
एबीएसए के बदले कार्यक्षेत्र, सूची जारी
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर बीएसए ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
बेसिक शिक्षा विभाग के सभी एबीएसए के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। इसके लिए विभाग ने सूची जारी कर दी है। यह कार्रवाई डीएम डॉ. रोशन जैकब के आदेश पर हुई है। अफसर इसे शिक्षा सुधार की पहल बता रहे हैं, वहीं विभाग में गड़बड़झाले की चर्चा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार के अनुसार जिले के सभी एबीएसए के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। विभाग की ओर से जारी की गई लिस्ट में एबीएसए महेश चंद को सिकंदराबाद और नगर क्षेत्र सिकंदराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रभूषण प्रसाद को डिबाई, डिबाई नगर क्षेत्र के अलावा दानपुर ब्लॉक का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। प्रकाश चंद को बीबीनगर और अगौता का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। केएल वर्मा को बुलंदशहर और मुख्यालय का काम दिया गया है। अजहर आलम को पहासू, शिकारपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया है। अखिलेश प्रताप को लखावठी, नगर क्षेत्र जहांगीराबाद और ब्लॉक जहांगीराबाद की जिम्मेदारी दी गई है। कुसुम सैनी को स्याना के साथ ऊंचागांव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरिकिशोर खुर्जा व नगर क्षेत्र खुर्जा के अलावा अरनिया ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। पोप सिंह को अनूपशहर और नगर क्षेत्र अनूपशहर की जिम्मेदारी दी गई है। भारतेंदु वशिष्ठ नगर क्षेत्र बुलंदशहर का और समय सिंह नागर को गुलावठी की जिम्मेदारी दी है। एबीएसए राजेंद्र कुमार को मुख्यालय संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed