{"_id":"59ca95024f1c1bec538b48f3","slug":"150644868314-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमेडिकल वेस्ट के रिस्तारण को तहसील स्तर पर टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमेडिकल वेस्ट के रिस्तारण को तहसील स्तर पर टीम गठित
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बायोमेडिकल वेस्ट के रिस्तारण को तहसील स्तर पर टीम गठित
- अस्पतालों में मानक पूरे न होने पर की जाएगी कार्रवाई
- प्रत्येक टीम में चिकित्सकों समेत होंगे चार सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए शासन ने नगर पालिका, प्रदूषण विभाग व स्वास्थ्य अफसरों के साथ टीमों का गठन किया है। शासन ने प्रत्येक तहसील के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है।
निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए लगातार आदेशों के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई न होने पर शासन ने अफसरों को फटकार लगाई है। उचित कार्रवाई के लिए शासन ने अब तहसील स्तरों पर भी टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में चार-चार सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा गठित की गई टीमों के कार्य पर नजर रखने के लिए सीएमओ, नगर पालिका ईओ, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की एक टीम बनाई गई है। सिकंदराबाद-स्याना, अनूपशहर-डिबाई, शिकारपुर-खुर्जा के लिए एक-एक तथा बुलंदशहर तहसील के लिए अलग से टीम का गठन किया है। इन टीमों में नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग तथा प्रदूषण विभाग के अधिकारी शामिल हैं। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।