{"_id":"59c7f2314f1c1be7478b4aa0","slug":"150627592718-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिंगर प्रिंट नहीं पकड़ रही पीओएस, उपभोक्ता मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिंगर प्रिंट नहीं पकड़ रही पीओएस, उपभोक्ता मायूस
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
फिंगर प्रिंट नहीं पकड़ रही पीओएस, उपभोक्ता मायूस
- मशीन में फीड पुराने आधार कार्ड के उपभोक्ताआें के सामने आ रही परेशानी
- अफसरों का तर्क नए राशन कार्ड जमा करने से दूर होगी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। फूड सिक्योरिटी योजना के तहत लोगों को सस्ता राशन देने की योजना चलाई गई है। मगर, अब जिले की राशन की दुकानों पर लगी प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन फिंगर प्रिंट नहीं पकड़ रही, जिसके चलते लोगों को राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। इस समस्या का कारण मशीन में पुराने आधार कार्ड फीड होना बताया जा रहा है।
जिले में राशन की 1426 दुकानें है। फूड सिक्योरिटी योजना से जिले में 6.50 लाख परिवारों को प्रत्येक माह राशन का वितरण किया जाता है। लोगों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलता है। इसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल शामिल होता है। गेहूं दो रुपये और चावल तीन रुपये किलो दिया जाता है। राशन की दुकानों पर राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पीओएस मशीन लगी हैं। इन मशीनों पर परिवार के मुखिया का आधार कार्ड फीड होता है। जब परिवार का मुखिया राशन लेने आता है, तो उसे पीओएस मशीन पर अंगुली रखनी होती है। इससे उसकी पहचान के बाद राशन दिया जाता है। जिले में अधिकांश पीओएस मशीन पर पुराने आधार कार्ड फीड हैं। मगर, वर्तमान में राशन ले रहे परिवार के मुखिया को दिक्कत आ रही है। क्योंकि उनके अंगुली के निशान में और पीओएस मशीन में फीड अंगुली के निशान में मामूली परिवर्तन आ रहा है। इस कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि दिक्कत की वजह से लोगों से नए आधार कार्ड बनवाकर जमा करने को कहा जा रहा है। यह समस्या मशीन में फीड पुराने आधार कार्ड के कारण हो रही है।
......................
15 राशन डीलर डीएसओ की रडार पर, बैठी जांच
- मशीन में गड़बड़ी का बहाना बनाकर राशन न देने का आरोप
- शिकायत मिलने पर जांच शुरू, अफसर बोले होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। लाख प्रयास के बाद भी राशन डीलर नहीं सुधर रहे है। आए दिन राशन न वितरण की शिकायत मिलने का सिलसिला जारी है। उन पर मशीन में गड़बड़ी का बहना बनाकर राशन न देने का आरोप लगा है। इस पर विभाग ने 15 राशन डीलर के खिलाफ जांच बैठा दी है। अफसरों का दावा है कि शिकायत सही पाए जाने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जिले में फूड सिक्योरिटी योजना की शुरूआत जनवरी 2016 में शुरू हुई। इसके शुरू होते ही राशन के बंदरबांट की शिकायत आम होने लगीं। कभी राशन को बाजार में ब्लैक करने तो कभी पूरा राशन न देने की शिकायतों का सिलसिला तेज हो गया। इससे उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए दुकानों पर पीओएस मशीन लगाई गई है। बावजूद इसके सुधार नहीं हो रहा। विभाग को शिकायत मिली हैं कि डीलर पीओएस मशीन में गड़बड़ी बताकर राशन नहीं दे रहे हैं। आरोप यह भी हैं कि डीलर राशन बाद में देने की बात तो करते हैं, लेकिन जब वह दोबारा राशन लेने पहुंचने पर समय निकल जाने की बात कह कर राशन नहीं दे रहे। डीएसओ केबी सिंह का कहना है कि मिली शिकायतों की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। संबंधित जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच कर जल्द उन्हें रिपोर्ट सौंपे। उन्होंने दावा किया कि शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी। राशन की बंदरबांट नहीं करने दी जाएगी और जिसका हक है उसे हरहाल में राशन दिलाया जाएगा।