{"_id":"59c7f2284f1c1bff6c8b4e18","slug":"15062759189-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
- नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा का मामला
- दो बच्चों की मां है महिला, परिजन जता रहे अपहरण की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी एक महिला शुक्रवार देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता महिला दो बच्चों की मां है। परिजन एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगा रहे हैं।
मोहल्ला निवासी एक युवक की शादी वर्ष 2011 में आगरा निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने दो पुत्रों को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि महिला शुक्रवार शाम को घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन फोन बंद जा रहा था। उसके बाद परिजनों ने महिला के मायके व अन्य रिश्तेदार में भी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। परिजनों की मानें तो आगरा निवासी एक युवक ने महिला का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। परिजन इस बाबत उक्त युवक के घर भी गए, लेकिन युवक पिछले कई दिनों से गायब है। परिजन अब मामले में नगर कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहे हैं। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।