{"_id":"59c6a2904f1c1b37688b62f9","slug":"150619000610-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने अपडेट किया आपतिजनक फोटो, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने अपडेट किया आपतिजनक फोटो, दी तहरीर
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
युवती ने अपडेट किया आपत्तिजनक फोटो, दी तहरीर
- दिल्ली स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ती है युवती
- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहरीर दे की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर किसी समुदाय के प्रति आपत्तिजनक फोटो या वीडियो अपडेट करने का चलन घातक साबित हो रहा है। इसी के तहत नगर निवासी एक युवती ने एक आपत्तिजनक फोटो अपडेट किया है जिस पर तहरीर दी है।
बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अधिवक्ता प्रवीण प्रताप भाटी ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर निवासी यह युवती दिल्ली स्थित एक यूनिवर्सिटी की छात्रा है। आरोप है कि युवती ने अपने फेसबुक वॉल पर इंस्टाग्राम के माध्यम से एक फोटो अपलोड किया है। यह आपत्तिजनक फोटो एक समुदाय की भावनाओं को भड़काने वाला है। उन्होंने कहा कि युवती के खिलाफ यदि पुलिस जल्द कोई उचित कार्रवाई नहीं करती है तो दल आंदोलन करने पर मजबूर होगा। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।