{"_id":"59c6a28b4f1c1be4738b63e2","slug":"15061900012-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष ने किया जिपं की बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष ने किया जिपं की बैठक का बहिष्कार
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
विपक्ष ने किया जिपं की बैठक का बहिष्कार
- सत्ता पक्ष के खिलाफ एडीएम को सौंपा ज्ञापन
- सत्ता पक्ष पर लगाया मनमानी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। जिला पंचायत में समितियों के गठन के लिए शनिवार को सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विपक्षी सदस्यों ने एक बार फिर हंगामा करते हुए बैठक के बीच से मैदान छोड़ दिया। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने एकत्रित होकर डीएम से मुलाकात कर एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की समितियों के गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को नियत समय 11.30 बजे शुरू किया गया। इसके बाद विपक्षी 25 सदस्य एकत्रित होकर बैठक में हिस्सा लेने पहुंच गए। विपक्षियों ने बैठक समाप्त होने की घोषणा होते ही हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी नेता महेंद्र भैया ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने विपक्षियों के आने से पहले ही समितियों के गठन की तैयारी कर ली थी, जबकि विपक्ष के सदस्यों के आवेदनों में कमी बताकर निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने एकत्रित होकर डीएम से मुलाकात की और एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र को जिपं अध्यक्ष की मनमानी के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। विपक्ष ने मांग की कि गठित समितियों को तत्काल भंग कर नए स्तर से समितियों का निष्पक्षता से गठन किया जाए। इस मौके पर दिनेश सिंह, मौ. कदीम, प्रमोद शर्मा, कर्मवीर गुर्जर, महेंद्र फौजी, शशांक भाटी, ओंकार सिंह समेत अन्य जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।