{"_id":"59c6a2894f1c1b96688b6388","slug":"150618999915-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिषदीय स्कूलों में होगी ‘ई-पोथी’ से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परिषदीय स्कूलों में होगी ‘ई-पोथी’ से पढ़ाई
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
अब परिषदीय स्कूलों में होगी ‘ई-पोथी’ से पढ़ाई
- कक्षा एक से आठवीं तक की किताबों का होगा डिजिटलाइजेशन
- राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में ई-पब रीडर साफ्टवेयर हुआ विकसित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा परिषद ने डिजिटल इंडिया को साकार करने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। इसके तहत परिषद ने अब परिषदीय स्कूलों में ई-पोथी से पढ़ाई शुरू करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने ई-पब रीडर साफ्टवेयर विकसित किया है। इस पर कक्षा एक से आठवीं तक की किताबों का डिजिटलाइजेशन होगा।
परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए शासन की ओर से निशुल्क किताब, बैग, जूते और एमडीएम आदि की व्यवस्था की जा रही है। जब भी शिक्षण सत्र शुरू होता है तो बच्चों को सबसे पहले पढ़ाई शुरू करने के लिए किताबों की जरूरत होती है। मगर, बच्चों को समय पर किताब उपलब्ध नहीं हो पाती। इससे पढ़ाई बाधित होती है। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए अब परिषद ने स्कूलों में ई-पोथी से शिक्षा देने का निर्णय लिया है।
किताबों को डिजिटलाइज करने के लिए तैैयार किए गए ई-पब रीडर साफ्टवेयर की खास बात यह रहेगी कि इसे कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में भी आसानी से अपलोड किया जा सकेगा। इसकी जानकारी बीएसए व डायट प्राचार्यों को भी दी जा चुकी है। डिजिटल पढ़ाई के लिए परिषदीय विद्यालयों को कंप्यूटर व प्रोजेक्टर मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। बीएसए अजीत कुमार का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में ई-पोथी से पढ़ाई करवाने की तैयारी परिषद स्तर पर चल रही है। इसकी जानकारी उन्हें मिल चुकी है। मगर, अभी यह आदेश नहीं मिला है कि इसकी जिले में कब शुरूआत की जाएगी। शासन और परिषद को जो भी आदेश मिलेगा, उसी के आधार पर काम किया जाएगा।