फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कर्जमाफी के लिए 80 हजार और किसानों की शासन से मिली लिस्ट

कर्जमाफी के लिए 80 हजार और किसानों की शासन से मिली लिस्ट

Tue, 05 Sep 2017 10:45 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी के लिए 80 हजार और किसानों की शासन से मिली लिस्ट
कर्जमाफी के लिए 80 हजार और किसानों की मिली लिस्ट
विज्ञापन

- जिला प्रशासन के आदेश पर लिस्ट में शामिल किसानों का सत्यापन शुरू
- शेष किसानों से आधार नंबर बैंक खाते में दर्ज करवाने की अफसरों ने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कर्जमाफी के लिए जिले के 80 हजार और किसानों की शासन से लिस्ट प्राप्त हो गई है। जिला प्रशासन के आदेश पर लिस्ट में शामिल किसानों का सत्यापन शुरू हो गया है। शेष किसानों से अफसरों ने बैंक खाते में अपना आधार नंबर दर्ज करवाने की अपील की है, ताकि उनका भी जल्द से जल्द कर्ज माफ हो सके।

जिले के बैंकों से शासन को मिले डेटा के अनुसार प्रशासन को कर्जमाफी के लिए एक लाख 68 हजार 303 किसानों की लिस्ट मिली थी। जिला स्तर पर इसमें से एक लाख 64 हजार 823 किसानों को शामिल किया गया था। इनमें आधार कार्ड से लिंक किसानों की संख्या 51 हजार 703 है। इन किसानों का डेटा कर्जमाफी के लिए शासन को भेज दिया था। पहली लिस्ट में शामिल 23 हजार 140 किसानों का कर्ज माफ हो चुका है। जबकि एक लाख 16 हजार 600 किसानों के आधार कार्ड नहीं थे और इनमें से 80 हजार किसानों के आधार नंबर मिलने के बाद उनकी लिस्ट हाल ही में शासन को भेजी गई थी। पहली लिस्ट के शेष और दूसरी लिस्ट में शामिल 80 हजार किसानों की शासन से कर्जमाफी के लिए लिस्ट प्रशासन को मिल गई है। इसका सत्यापन भी शुरू हो गया है। सत्यापन शुरू होने के बाद लिस्ट दोबारा शासन को भेजी जाएगी। वहां से कर्जमाफी में शामिल होने वाले किसानों की लिस्ट प्रशासन को मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि शासन से 80 हजार किसानों का कर्जमाफी के लिए लिस्ट प्राप्त होने पर उसका सत्यापन शुरू हो गया है। सत्यापन पूरा होने के बाद जल्द ही लिस्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed