{"_id":"59ad94514f1c1b54738b5162","slug":"150454793417-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण बना जाम का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण बना जाम का कारण
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध पार्किंग और अतिक्रमण बना जाम का कारण
- डीएम ने पूर्व में दिए थे पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के आदेश
- आदेश के एक माह बाद भी नहीं बनाई गई व्यवस्था
- अफसरों की हीलाहवाली से प्रतिदिन जाम से जूझ रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
नगर क्षेत्र में निजी अस्पतालों, बैंकों के बाहर अवैध रूप से वाहनों के खड़ा होने से जाम लग रहा है। डीएम ने एक माह पहले बीडीए अफसरों को आदेश जारी करते हुए कहा था कि निजी अस्पतालों व बैंकों को नोटिस जारी कर पार्किंग के लिए निर्देशित किया जाए। डीएम के आदेश का अफसरों पर कोई असर नहीं हुआ। अफसरों की हीलाहवाली के चलते आए दिन लोग जाम से जूझ रहे हैं।
शहर के मुख्य मार्गों पर बने निजी अस्पतालों, बैंकों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था न होने से आए दिन लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में डीएम ने एक महीने पहले बीडीए अफसरों को आदेश जारी कर अस्पतालों व बैंकों के बाहर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के आदेश दिए थे। डीएम के आदेशों का एक माह बाद भी पालन नहीं किया जा सका है। इसके चलते अब भी अस्पतालों व बैंकों के बाहर अवैध रूप से वाहन खड़े हो रहे हैं। सड़कों पर वाहन खड़े होने से प्रतिदिन जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। नियमानुसार किसी भी अस्पताल को पार्किंग की व्यवस्था खुद करनी होती है। जिले में किसी भी निजी अस्पताल के पास पार्किंग की कोई अनुमति नहीं है।
मुख्य मार्गों पर होती है सबसे अधिक परेशानी
शहर के मुख्य मार्गों पर बने अस्पतालों व बैंकों के बाहर अवैध रूप से वाहन खड़े किए जाने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। नगर के अस्पताल रोड, डीएम रोड, दिल्ली रोड, अंसारी रोड, खुर्जा अड्डा रोड पर सबसे अधिक अस्पताल व क्लीनिक हैं। इनके बाहर अवैध रूप से दर्जनों वाहनों के खड़े होने से प्रतिदिन लोगों का निकलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
कोट
डीएम के आदेशानुसार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाएगा। किसी भी हाल में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - एके सिंह, ईओ नगर पालिका
स्कूलों की छुट्टी के समय लगता है जाम
शिकारपुर। दुकानदारों और ठेली वालों के अतिक्रमण के चलते सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। स्कूलों की छुट्टी के समय तो सड़क पर जाम लग जाता है। पुलिस और पालिका प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
शिकारपुर में दुकानदारों का सड़क पर अतिक्रमण इस हद तक हावी है कि सड़क किनारे का पैदल पथ दुकानदारों और ठेलीवालों के कब्जे में हैं। अतिक्रमण के कारण दो वाहनों का बराबर होकर पास होना मुश्किल हो जाता है। दोपहर में वैरीना रोड स्थित हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छुट्टी होती है। छुट्टी के बाद यूको बैंक के सामने से स्कूली बसों को मुड़ने के दौरान जाम की स्थिति विकट हो जाती है क्यों कि दुकानदारों द्वारा पैसे लेकर दुकानों के आगे जमे ठेली वाले अपने ठेलों को वहां से नहीं हटाते। इससे दुपहिया वाहनों को बचने के लिए जगह नहीं मिलती और सड़क पर जाम लग जाता है। हद यह है कि रोजाना लगने वाले इस जाम से निपटने के लिए यहां पुलिस का एक सिपाही भी तैनात नहीं है। सोमवार को भी लगे जाम में डायल 100 की दो गाड़ियां फंस गईं। दोनों गाड़ियों को काफी देर तक हूटर बजाने के बाद जगह मिल पाई।
फोटो समाचार।
त्योहारों से पहले नगर को जाम मुक्त बनाने के कवायद
- अतिक्रमण पर चला एसडीएम का चाबुक, अतिक्रमणकारियों का किया चालान
- सामान जब्त करने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो।
सिकंदराबाद। तहसील प्रशासन ने नगर को त्योहारों से पूर्व जाम मुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीएम ने पालिका व पुलिस के साथ नगर के बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका कर्मियों और पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। एसडीएम ने दोबारा से अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
15 दिन बाद शुरू होने वाले त्योहारों के सीजन से पहले ही तहसील-प्रशासन नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के प्रयास में लग गया है। ताकि त्योहार पर बाजारों में खरीददारी करने आने वाले लोगों को जाम में फंस कर परेशानी का सामना ना करना पड़े । सोमवार को एसडीएम डा. शुभि काकन ने पालिका के अधिकारियों और पुलिस टीम के साथ नगर के सब्जीमंडी, काजीवाड़ा, कूचा राजाजी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका की टीम व पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के चालान काटे। एसडीएम ने दोबारा से अतिक्रमण करने पर समान को जब्त करने की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि जब तक नगर को अतिक्रमण से मुक्त नहीं किया जाएगा, तब तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस अभियान से पूर्व एसडीएम ने तहसील सभागार में तहसील क्षेत्र के सभी विभागों के साथ बैठक भी की। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को हाईवे किनारे खड़े पोल हटाने के भी आदेश दिए।
- हाईवे पर अतिक्रमण को रोकेगी रेड लाइन
सिकंदराबाद। हाईवे पर अतिक्रमण को रोकने के लिए पालिक रेड लाइन की पट्टी खिंचवाएगी। एसडीएम डा. शुभि काकन ने बताया कि पालिका को हाईवे पर लाल पट्टी डलवाने के आदेश दिए गए है। बताया कि लाल पट्टी से परे आने वाली वस्तु को अतिक्रमण माना जाएगा, जिसके खिलाफ कार्रवाई जाएगी।