फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खुशखबरी: 23,140 किसानों का कर्ज हुआ माफ

खुशखबरी: 23,140 किसानों का कर्ज हुआ माफ

Mon, 04 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी: 23,140 किसानों का कर्ज हुआ माफ
खुशखबरी: 23,140 किसानों का कर्ज हुआ माफ
विज्ञापन

- कर्जमाफी में शामिल किसानाें का कर्ज बैंकाें को देने के लिए मिले 1.10 करोड़
- शेष किसानों के कर्जमाफी के लिए चल रही प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। 23,140 किसानों का कर्ज माफ हो गया है। पहली लिस्ट में शामिल इन किसानों का कर्ज बैंकों को अदा करने के लिए शासन से 1.10 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। शेष किसानों का कर्ज माफ करने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
जिले के बैंकों से शासन को मिले डेटा के अनुसार प्रशासन को कर्जमाफी के लिए एक लाख 68 हजार 303 किसानों की लिस्ट मिली थी। जिला स्तर पर इसमें से एक लाख 64 हजार 823 किसानों को शामिल किया गया था। इनमें आधार कार्ड से लिंक किसानों की संख्या 51 हजार 703 है, जबकि एक लाख 16 हजार 600 किसानों के आधार कार्ड नहीं हैं। जिला प्रशासन ने पहली लिस्ट में कर्जमाफी के लिए शामिल 23 हजार 140 किसानों की लिस्ट जारी करते हुए कर्ज की राशि प्राप्त करने को शासन के लिए डिमांड भेज दी थी। शासन से एक करोड़ 10 लाख रुपये की डिमांड प्राप्त हो गई है। इस राशि को किसानाें का कर्ज चुकाने के लिए बैंकों को दिया जाएगा। इसके साथ ही शासन से 23 हजार 140 किसानों का कर्जमाफ होने के आदेश भी प्राप्त हो गए हैं। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि शासन से 23 हजार 140 किसानों का कर्जमाफ हो चुका है। शासन से मिली राशि को किसानों का कर्ज चुकाने के लिए बैंकों को दिया जाएगा। सूची में शामिल शेष किसानों का कर्ज माफ करवाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


10 सितंबर को होगा प्रमाणपत्रों का वितरण
बुलंदशहर। शासन से जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ है, उन्हें अब कर्जमाफी प्रमाणपत्र मिलेंगे। इसके लिए 10 सितंबर को नुमाइश ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें मुख्यातिथि प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह किसानों को प्रमाण पत्र देंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी तेज हो गई है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि शासन की ओर से 23 हजार 140 किसानों का कर्जमाफ हो गया है। इन किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र दिए जाने हैं। इसके लिए 10 सितंबर को नुमाइश ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिन 10 हजार किसानों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, उन्हें कार्यक्रम में भागीदारी करने का निमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अफसर और राजनेता भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शेष 13 हजार 140 किसानों को जिले की सभी सात तहसीलों से प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed