{"_id":"59ad91714f1c1be2278b51ec","slug":"150454719816-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र के लिए जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र के लिए जमीन की तलाश
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना क्रय केंद्र के लिए जमीन की तलाश
- जिले में चीनी मिलों द्वारा लगाए जाएंगे गन्ना क्रय
- गन्ना खरीद के लिए चीनी मिलों में भी तैयारी तेज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जैसे-जैसे गन्ना खरीद का समय नजदीक आता जा रहा है, चीनी मिलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। गन्ना खरीद के लिए चीनी मिलों द्वारा जिले में क्रय केंद्र भी लगाए जाएंगे। यह कार्य मिल चलने से पहले होना है। इसके लिए मिलों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।
जिले में एक लाख से अधिक गन्ना उत्पादक किसान हैं। इन किसानों ने इस बार 45941 हेक्टेयर के आसपास गन्ने की फसल उगाई है। जिले में किसानों से अनूपशहर चीनी मिल, अनामिका चीनी मिल अगौता, साबितगढ़ चीनी मिल के अलावा हापुड़ की ब्रजनाथपुर चीनी मिल और सिंभावली चीनी मिल गन्ना खरीदती हैं। इसी तरह गंगा पार रजपुरा चीनी मिल भी जिले के किसानों का बड़ी मात्रा में गन्ना खरीदती हैं। इन मिलों को क्षेत्रवार आवंटित किए जाते हैं, जो जिला गन्ना विकास अधिकारी ने तय कर दिए हैं।
इसके साथ ही चीनी मिलों ने अपने-अपने क्रय केंद्र खोलने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है। मिलें अधिकतर उसी जगह को ज्यादा तवज्जो दे रही हैं, जहां विगत वर्ष क्रय केंद्र खोले गए थे। मगर, जहां पर पुरानी जगह नहीं मिल रही, वहां नई जगह के लिए मिल अफसरों ने संपर्क तेज कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह का कहना है कि चीनी मिलों ने मिल चलाने और गन्ना खरीद केे लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह भी चीनी मिलों से संपर्क कर चल रही प्रक्रिया की समय-समय पर जानकारी ले रहे हैं। अक्टूबर माह में चीनी मिल चलाने का प्रयास किया जा रहा है।