{"_id":"59ac40ca4f1c1b0f278b4f58","slug":"150446101316-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में रुचि न लेने में टीजीटू प्रभारी घिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में रुचि न लेने में टीजीटू प्रभारी घिरा
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व वसूली में रुचि न लेने में टीजीटू प्रभारी घिरा
- लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 35 फीसदी की वसूली
- एसई ने जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन में बिजलीघर प्रभारी राजस्व वसूली में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे विभाग को अपेक्षाकृत राजस्व नहीं मिल पा रहा है। फिलहाल राजस्व वसूली में लापरवाही पर एक बिजलीघर के प्रभारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसई ने प्रभारी को नोटिस जारी किया है।
पावर कॉरपोरेशन में उच्चाधिकारी लगातार राजस्व वसूली व बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश जारी कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का बिजलीघर प्रभारियों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। गत माह में राजस्व वसूली व अन्य विभागीय कार्यों में रुचि न लेने पर एसई ने रघुनाथपुर बिजलीघर के प्रभारी राजुद्दीन को नोटिस जारी किया है। एसई की समीक्षा में सामने आया कि गत माह में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 35 फीसदी राजस्व ही वसूला गया है। जबकि बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराई गई है। एसई ने बिजलीघर प्रभारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने तथा शीघ्र सुधार के निर्देश जारी किए हैं। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि बिजलीघर प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है। जल्द सुधार न करने पर कार्रवाई की जाएगी।