फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रंग-बिरंगे फूल और सजावटी छायादार पौधे से महकेगा एनएच-235

रंग-बिरंगे फूल और सजावटी छायादार पौधे से महकेगा एनएच-235

Sat, 02 Sep 2017 11:00 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
रंग-बिरंगे फूल और सजावटी छायादार पौधे से महकेगा एनएच-235
रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा एनएच-235
विज्ञापन

- भूड़ से वलीपुरा नहर तक बनाई जाएगी ग्रीन बेल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
एनएच-235 पर भूड़ चौराहे से वलीपुरा नहर तक जल्द ही रंग-बिरंगे फूल और सजावटी छायादार पौधे नजर आएंगे। वन विभाग और बीडीए के सहयोग से यह काम शुरू हो गया है। यह कार्य पूरा होने के बाद एनएच-91 के दोनों किनारों को हरा-भरा किया जाएगा।

वन विभाग और बीडीए ने मिलकर योजना बनाई है कि एनएच-235 पर भूड़ चौराहे से लेकर वलीपुरा नहर तक वाली सड़क के दोनों किनारों को हरा-भरा करने और वहां रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाए। इसे ग्रीन बेल्ट का नाम दिया गया है। इस मार्ग के दोनों ओर गुलाबी, लाल, नीले, बैंगनी और पीले फूलों के साथ ही छायादार पौधे भी लगाए जाएंगे। यह कार्य बहुत जल्द पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद एनएच-91 हाइवे के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी। यह कार्य गांव दरियापुर के पास से लेकर ब्रह्मानंद स्कूल के पास तक किया जाना है। डीएफओ वीके जैन ने बताया कि वन विभाग और बीडीए द्वारा मिलकर यह कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पूरा करने के बाद फिर एनएच-91 पर भी पौधे लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed