फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अस्पताल फुल, मरीज परेशान, लगी लाइन

अस्पताल फुल, मरीज परेशान, लगी लाइन

Fri, 01 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल फुल, मरीज परेशान, लगी लाइन
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, लगी लंबी लाइन
विज्ञापन

-- मौसम बदलने के चलते बढ़ी मरीजों की संख्या
-- घंटों इंतजार के बाद मरीजों को मिल पा रही दवा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुखार व अन्य संबंधित बीमारियों से ग्रसित मरीजों की भीड़ के आगे स्टाफ की बड़े पैमाने पर कमी है। जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद दवा मिल पा रही है। प्रतिदिन औसतन तीन हजार मरीज अस्पताल में आ रहे हैं।
लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम में आई नमी तथा दिन में तेज धूप के चलते लोग बुखार समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। जिसके कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गत तीन दिनों में अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या में औसतन तीन सौ का इजाफा हुआ है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने से अस्पताल में स्टाफ की कमी मरीजों के लिए सिर दर्द बन गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने कुछ निजी चिकित्सकों से संपर्क कर मरीज देखने का आह्वान किया था। जिसके बाद अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या पर गौर किया जाए तो पता चलता है कि तीन दिन पहले तक अस्पताल में औसतन 2600 मरीज आ रहे थे। जबकि अब यह आंकड़ा 2900 के पार पहुंच गया है। अस्पताल के चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन आने वाले मरीजों में करीब 45 फीसदी मरीज बुखार व अन्य संबंधित बीमारियों से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन


घंटों लगना पड़ता है लाइन में
जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ का आलम यह है कि चिकित्सक से परामर्श के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। मरीज राकेश, मोहन, संजू, वीरपाल ने बताया कि उन्हें बुखार है और डॉक्टर से मिलने मे उन्हें करीब एक घंटे का समय लग गया। अस्पताल में फिजीशियन चिकित्सक न होने के चलते मरीजों को अन्य रोगों के विशेषज्ञों से परामर्श लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट---
अस्पतालों में दवाईयों के पूरे इंतजाम हैं। निजी चिकित्सकों से वार्ता के बाद उनके लिए स्थान की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। --- डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed