फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बकरीद आज:

बकरीद आज:

Fri, 01 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
बकरीद आज:
बकरीद आज: संभल कर निकलें, चार घंटे बंद रहेगा हाईवे
विज्ञापन

- सिकंदराबाद और गुलावठी में नमाज के दौरान वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
- सिकंदराबाद में सुबह छह से दस बजे तक रहेगा रूट डायवर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/सिकंदराबाद।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को लेकर गुलावठी में शनिवार को एनएच-235 और सिकंदराबाद में एनएच-91 पर यातायात बाधित रहेगा। ईद की नमाज के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू होगा। सिकंदराबाद में सुबह छह से दस बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।
सिकंदराबाद और गुलावठी में ईदगाह और मुख्य मस्जिदें हाईवे किनारे हैं। संख्या ज्यादा होने के कारण ईदगाह और मस्जिदों के बाहर हाईवे पर लोगों को नमाज पढ़नी पड़ती है। इसी के मद्देनजर गुलावठी में सुबह सात बजे से नौ बजे तक वाहन नहीं गुजरेंगे। हापुड़ और मेरठ की ओर से बुलंदशहर आने वाले वाहनों को शहर के बाहरी छोर पर रोक दिया जाएगा। ऐसा ही सिकंदराबाद में होगा। पुलिस ने बताया कि ईद-उल-अजहा त्योहार के चलते शनिवार सुबह 6 बजे से 10.0 बजे तक नगर में रूट डायवर्ट रहेगा। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि बुलंदशहर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को सुखलालपुर तिराहे से बाईपास से निकाला जाएगा। वहीं, दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को आरके स्कूल के पास से सीधे बाईपास से निकाला जाएगा। ककोड़ की ओर से आने वाहनों को जेवर अड्डे से सीधे निकालने की व्यवस्था की गई है। नगर में भारी वाहनों की एंट्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए आरके स्कूल, गुलावठी फ्लाईओवर, दादरी गेट पुलिस चौकी, दनकौर तिराहा, जेवर अड्डे, सुखलालपुर तिराहे पर बेरिकेडिंग की गई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी की एक कंपनी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे होगी ईद की नमाज
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी। शहर काजी डॉ. सरूर आलम ने बताया कि सिकंदराबाद की जामा मस्जिद में 8.30 बजे नमाज होगी। कैथवाल, किले वाली मस्जिद में 8.15 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। आमीन वालों की ईदगाह व महिला ईदगाह में नमाज सुबह 7.30 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने दिए बिजली, पानी और सफाई के आदेश
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बकरीद को लेकर अफसरों को जिले में सफाई व्यवस्था के साथ निर्बाध बिजली और पानी की सप्लाई के साथ पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालने का आदेश दिया है। डीएम ने बुलंदशहर को सात जोन और 14 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस को तैयार रहना होगा। आवारा जानवरों के भ्रमण पर रोक लगनी चाहिए। कुर्बानी स्थलों पर निगरानी रखी जाए और अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर उसमें दबाए जाने का प्रबंध किया जाए। एसडीएम और अन्य अधिकारी क्षेत्रों में शाम तक भ्रमण करेंगे। मामूली सूचनाओं पर संजीदगी से संज्ञान लेंगे। एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि शहर में अमन कायम रखने की जिम्मेदारी आम जन की भी है। अफवाह पर कतई ध्यान न दें। यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो आला अफसरों को तत्काल सूचित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में गड़बड़ी या कानून व्यवस्था भंग हुई तो संबंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। ईद की नमाज पूरी होने तक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने अधिकरियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और लगातार भ्रमण करने के आदेश दिए हैं।

बाजारों में उमड़ी भीड़
बकरीद से एक दिन पहले शुक्रवार को बाजार में खरीदारी को लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शनिवार को देश भर में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर नगर में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बकरे खरीदने के अलावा अन्य सामान की भी खरीदारी की। कुल मिलाकर पूरा दिन बाजारों में चहल-पहल रही।

फोटो समाचार
ईदगाह का पुलिस ने निरीक्षण किया
गुलावठी। गुलावठी में पुलिस ने शुक्रवार को ईदगाह मैदान का सघन निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने ईद -उल-अजहा की नमाज से पूर्व ईदगाह का निरीक्षण किया। पुलिस ने मैदान के चप्पे-चप्पे का मुआयना किया तथा ईद की नमाज के लिए व्यवस्था की जानकारी स्थानीय नागरिकों से ली। उधर, ईद से पूर्व कुर्बानी के लिए बकरों की खूब खरीद फरोख्त हुई। जीटी रोड पर कई स्थानों पर बकरे बिकते नजर आए। ब्यूरो


कोट
अफसरोें को बकरीद पर निर्बाध बिजली, पानी सप्लाई का आदेश दिया गया है। आम आदमी से सहयोग और भाईचारा कायम रखने की अपील है। - डॉ. रोशन जैकब, डीएम

बकरीद पर चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का खास फोकस रहेगा। प्रशासन के अधिकारी भी निगरानी रखेंगे। - मुनीराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed