{"_id":"59a597ad4f1c1b1b278b46d5","slug":"15040244985cordination-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण की धीमी गति पर सहायक विकास अधिकारी पर गाज -Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण की धीमी गति पर सहायक विकास अधिकारी पर गाज -Cordination
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण की धीमी गति पर सहायक विकास अधिकारी पर गाज
- डीएम ने ऊंचा गांव के सहायक विकास अधिकारी पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अफसरों को जमकर हड़काया। इस मौके पर शौचालय निर्माण में लापरवाही मिलने पर डीएम ने ऊंचा गांव के सहायक विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए डीएम ने कहा कि दिसंबर 2018 तक प्रत्येक गांव को ओडीएफ करने का लक्ष्य है। ऐसे में प्रत्येक गांव में समय से पहले ही शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया जाए। बैठक के दौरान खुर्जा, स्याना व अगौता में शौचालय निर्माण की स्थिति सामान्य से भी कम पाए जाने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। जबकि बुलंदशहर खंड में कार्य संतोषजनक पाए जाने पर खुशी जाहिर की। इस मौके पर डीएम ने सहायक विकास अधिकारी ऊंचा गांव के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई अधीनस्त अधिकारी व कर्मचारी ठीक से कार्य नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इस मौके पर सीडीओ जसजीत कौर समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।