{"_id":"5999d1704f1c1b14058b475d","slug":"150325286911-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों का विरोध करना दंपति को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों का विरोध करना दंपति को पड़ा भारी
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबियों का विरोध करना दंपति को पड़ा भारी
-नशे में धुत तीन युवकों ने दंपति को पीट-पीटकर किया घायल
-राधा नगर की घटना, पीड़ित दंपति ने आरोपी युवकों के खिलाफ दी तहरीर
बुलंदशहर। कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर में गाली-गलौच कर रहे शराबियों का विरोध करना दंपति को भारी पड़ गया। नशे में धुत तीन युवकों ने दंपति को पीट-पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़ित दंपति ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
शनिवार रात राधा नगर निवासी संदीप पुत्र रामेश्वर अपनी पत्नी अनीता के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत तीन युवक वहां पहुंचे और दंपति से गाली गलौच करने लगे। संदीप ने जब इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने उन पर हमला बोल दिया और लात-घूसों से मारपीट करनी शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी अनीता के साथ भी युवकों ने मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी संख्या में लोगों को आते देख आरोपी तीनों युवक मौके से भाग गए। मोहल्ले के लोगों ने घायल दंपत्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।