फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब सरकारी अस्पताल में निजी चिकित्सक देंगे मरीजों को दवाई

अब सरकारी अस्पताल में निजी चिकित्सक देंगे मरीजों को दवाई

Sun, 20 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अब सरकारी अस्पताल में निजी चिकित्सक देंगे मरीजों को दवाई
अब सरकारी अस्पताल में निजी चिकित्सक देंगे मरीजों को दवाई
विज्ञापन

- सप्ताह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा काम
- आईएमए के 14 वरिष्ठ चिकित्सक देंगे अपनी सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अब सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को प्राइवेट चिकित्सक दवाई देंगे। इसके लिए रविवार को आईएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सांसद डॉ. भोला सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सहमति बनी है कि 14 निजी वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिदिन एक घंटे की सेवाएं देंगे। बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह से निजी चिकित्सक अपनी सेवाओं की शुरुआत कर देंगे।
रविवार को भूड़ स्थित एक होटल में आईएमए पदाधिकारियों के साथ सांसद डॉ. भोला सिंह ने बैठक की। इस मौके पर सांसद ने प्रदेश में चिकित्सकों की कमी बताते हुए आईएमए पदाधिकारियों से मरीजों को सुविधाएं देने में सहयोग की मांग की। जिस पर आईएमए पदाधिकारियों ने सहयोग देते हुए 14 वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम को प्रतिदिन एक घंटे के लिए जिला अस्पताल में मरीजों को दवाई देने के लिए सहमति दी। इस बाबत सीएमओ डॉ. कैलाशनाथ तिवारी ने बताया कि आईएमए के पदाधिकारियों से सहयोग पर सहमति बनी है। चिकित्सकों के बैठने के लिए इंतजामात किए जा रहे हैं। सप्ताह के अंत तक चिकित्सक अपनी सेवाओं की शुरुआत कर देंगे।
विज्ञापन


ये विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे अपनी सेवाएं
इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रदीप मलिक, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसके गर्ग, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा गर्ग, डॉ. आकाश जैन समेत कुल 14 विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed