{"_id":"5995d1d44f1c1ba25b8b4735","slug":"15029908215-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे शिकारपुर के बागीश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे शिकारपुर के बागीश शर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बागीश
अमर उजाला ब्यूरो।
शिकारपुर। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जर्मनी में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व शिकारपुर के बागीश शर्मा करेंगे। इसमें भारत सहित 60 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र की ओर से जर्मनी के बोन शहर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत, फ्रांस, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कोरिया, जापान, ब्राजील, चीन, अफ्रीका समेत 60 देशों के 18 से 35 वर्ष के युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 21 से 25 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले सम्मेलन में सभी देशों के प्रतिनिधि अपने देशों में विकास, शिक्षा, कौशल विकास, क्षमता विकास, ऊर्जा उत्पाद, योजना, आन गोइंग इकॉनोमिक रिफोर्म आदि क्षेत्रों में युवाओं की सहभागिता पर आपसी चर्चा करेंगे।
सम्मेलन में भाग लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बागीश शर्मा को निमंत्रण पत्र मिला है। शिकारपुर के मोहल्ला सराय पुख्ता निवासी डा. मंगलदेव शर्मा के पुत्र बागीश इस समय नेशनल स्किल डेवलपमेंट कार्पोरेशन में प्रोग्राम लीडर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले जापान के विदेश मंत्रालय द्वारा कौशल विकास और कार्य कुशलता पर उत्कृष्ट विचार रखने पर उन्हें ईस्ट एशिया फ्यूचर लीडर से सम्मानित किया गया था। इसी प्रकार उन्हें कनाडा की वाटर लू यूनिवर्सिटी द्वारा यंग ग्लोबल एनर्जी लीडर से नवाजा गया था। बागीश देश के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, आदि क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी को लेकर एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कौशल विकास मिशन को लेकर वह काम कर रहे हैं। इसी को लेकर वह सम्मेलन में दूसरे देशों के जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।