{"_id":"5995d1bf4f1c1b5a618b46c9","slug":"150299080118-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतर कॉलेजों में यूजी-पीजी की सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतर कॉलेजों में यूजी-पीजी की सीटें फुल
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतर कॉलेजों में यूजी-पीजी की सीटें फुल
- खाली सीटों पर आज अंतिम दिन होंगे प्रवेश
बुलंदशहर। ओपन मेरिट के तहत किए गए प्रवेशों से बृहस्पतिवार को अधिकतर कालेजों में सीटों फुल हो गई। नगर के डीएवी पीजी कालेज में ही बीए व बीकॉम की सीटें खाली पड़ी हैं। शुक्रवार को खाली सीटों पर अंतिम दिन प्रवेश होंगे।
चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित कालेजों में यूजी व पीजी के लिए ओपन मेरिट के तहत प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को ओपन मेरिट के तहत अधिकतर कालेजों में प्रवेश हुए। डीएवी कालेज को छोड़कर अधिकतर कालेजों में सीटें फुल हो गई। बृहस्पतिवार को नगर के गौरीशंकर, डीएवी पीजी कालेज, आईपी पीजी कालेज, मुस्लिम डिग्री कालेज समेत जिलेभर के कालेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। डीएवी कालेज में बीकॉम में 80 तथा बीए में 25 सीटें शेष बची हैं। डीएवी पीजी कालेज के मुख्य प्रवेश अधिकारी डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को खाली सीटों पर अंतिम दिन प्रवेश होेंगे। डीएवी कालेज के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि 21 से कालेज में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बिना ड्रेस व आईडी कार्ड के विद्यार्थियों को कालेज में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
18 अगस्त के बाद कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। शुक्रवार को केवल खाली पड़ी सीटों पर ही प्रवेश किए जाएंगे। - डॉ. वीके अग्रवाल, प्राचार्य, आईपी पीजी कालेज