{"_id":"5995cfc64f1c1b11708b45da","slug":"15029902958-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा करेंगे चुने गए नोडल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा करेंगे चुने गए नोडल अफसर
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा करेंगे नोडल अफसर
- शासन ने मंडल स्तर पर चयनित किए नोडल अफसर
- प्रत्येक माह में दो से चार दिन का दौरा करेंगे अफसर
- 31 बिंदुओं पर करेंगे अभियान की समीक्षा
पुनीत शर्मा
बुलंदशहर। सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा के लिए शासन ने अब नोडल अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिलेवार नोडल अफसर बनाने के बाद शासन ने अब मंडल स्तर पर भी नोडल अफसर नामित किए हैं। नामित नोडल अफसर प्रत्येक माह में मंडल का दौरा कर दो से चार दिन का समय मंडल व संबंधित जिलों में गुजारेंगे। इसके बाद वह कार्यों की समीक्षात्मक रिपोर्ट शासन को देंगे।
हाल ही में शासन ने प्रत्येक जिले के विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए एक-एक नोडल अफसर नामित किए थे। आदेश दिए थे कि नोडल अफसर प्रत्येक माह में दो दिन का समय निकालकर जिले का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद अब शासन ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की हकीकत जानने के लिए अलग से नोडल अफसर बनाए हैं। इस बार शासन ने नोडल अफसरों को जिलेवार नहीं बल्कि मंडल स्तर पर नियुक्त किया है। यह नोडल अफसर प्रत्येक माह में दो से चार दिन के लिए मंडल का दौरा करेंगे। चार दिन के कार्यक्रम के तहत अफसर संबंधित जिलों का दौरा कर कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए शासन के आदेश पर 31 बिंदुओं पर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए शासन ने सभी जिलों के बीएसए को आदेश जारी कर दिए हैं।
मंडल नोडल अफसर
मेरठ सरिता सिंह (सलाहकार बालिका शिक्षा)
अलीगढ़ पीएम अंसारी (सलाहकार गुणवत्ता विकास)
आगरा ओपी त्रिपाठी (विशेषज्ञ निर्माण)
सहारनपुर देवेंद्र पांडेय (विशेषज्ञ गुणवत्ता विकास)
बरेली सुश्री कमलेश प्रियदर्शी (वरिष्ठ विशेषज्ञ नियोजन एवं एमआईएस)
मुरादाबाद दिनेश चंद दुबे (वरिष्ठ विशेषज्ञ समकेतिक शिक्षा)
गोरखपुर कमलाकर पांडेय (विशेषज्ञ गुणवत्ता विकास)