फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब बिना डीओ की अनुमति के सैंपल नहीं भरेंगे एफएसओ

अब बिना डीओ की अनुमति के सैंपल नहीं भरेंगे एफएसओ

Thu, 17 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अब बिना डीओ की अनुमति के सैंपल नहीं भरेंगे एफएसओ
अब बिना डीओ की अनुमति के सैंपल नहीं भरेंगे एफएसओ
विज्ञापन

- सैंपलिंग में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शासन ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
अब डीओ की अनुमति के बिना एफएसओ सैंपलिंग नहीं कर सकेंगे। सैंपलिंग में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शासन ने यह निर्णय लिया है। अब दुकानों से सैंपल भरकर डीओ की अनुमति के बाद ही सील किया जाएगा।

खाद्य विभाग के अफसर सैंपल भरने के बहाने जाकर दुकानों से अवैध वसूली करते थे। इसकी दर्जनों शिकायतें दुकानदारों ने अधिकारियों व शासन से की थीं। इन्हें संज्ञान में लेते हुए शासन ने आदेश जारी किए हैं कि बिना डीओ की अनुमति के कोई भी एफएसओ किसी भी प्रतिष्ठान से सैंपल नहीं भर सकेगा। शासन के आदेशों का पालन करते हुए डीओ ने सभी अधीनस्थों को शासनादेश से अवगत करा दिया है। डीओ डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि कई दुकानदारों से शिकायत मिली थी कि एफएसओ सैंपलिंग का भय दिखाकर अवैध वसूली कर रहे हैं। पूरे मामले में कई शिकायतें शासन को भी भेजी गई थीं। इसके बाद अब शासन ने आदेश जारी कर बिना अनुमति के सैंपल भरने पर रोक लगा दी है। इस आदेश से एफएसओ की मनमानी पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed