{"_id":"598c8fd74f1c1b92018b4578","slug":"150238409516-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश ताक पर खाद्य विभाग के दफ्तरों में काम कर रहे प्राइवेट लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश ताक पर खाद्य विभाग के दफ्तरों में काम कर रहे प्राइवेट लोग
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य विभाग कार्यालय में कार्य कर रहे प्राइवेट लोग
- अफसरों के लिए सेटिंग का खेल करते हैं प्राइवेट लोग
बुलंदशहर। डीएम के सख्त आदेशों के बाद भी जिले में अफसरों ने प्राइवेट लोगों को अपने दफ्तरों से नहीं हटाया है। डीएम के निरीक्षण के समय कलक्ट्रेट स्थित दफ्तर से लोगों को हटा दिया गया था, लेकिन खाद्य विभाग के दफ्तरों में अभी भी प्राइवेट लोग कार्य कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अफसरों ने विशेष तौर पर इन लोगों को वसूली के लिए रोका हुआ है।
गत दिनों डीएम ने सरकारी दफ्तरों के निरीक्षण में पाया था कि कई प्राइवेट लोग दफ्तरों में कार्य कर रहे हैं। प्राइवेट लोगों के दफ्तरों में होने के चलते सरकारी कार्य की गोपनीयता भंग हो रही है। डीएम रोशन जैकब ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा था कि दफ्तरों में काम करने वाले प्राइवेट लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाए, लेकिन आदेशों के उलट खाद्य अफसरों ने कार्रवाई के बजाए गुपचुप तरीके से दफ्तरों में ही रहने दिया। सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद नगर व तहसील, गुलावठी, डिबाई व डिबाई नगर, शिकारपुर, अनूपशहर व पहासू खुर्जा स्थित खाद्य विभाग के दफ्तरों में प्राइवेट लोग जमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्राइवेट लोग दफ्तरों में साहब के लिए वसूली का कार्य करते हैं। जिसके चलते अभी तक अफसरों ने उन्हें दफ्तरों से नहीं हटाया है।
इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच करा ली जाएगी। यदि ऐसा है तो इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी जाएगी। - अरविंद मिश्र, एडीएम प्रशासन