{"_id":"598b496f4f1c1be7458b45cc","slug":"150230053415-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय नक्शे पर चल रहे निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय नक्शे पर चल रहे निजी अस्पताल
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवासीय नक्शे पर चल रहे निजी अस्पताल
- डीएम ने बैंक, हॉस्पिटल संचालकों को दिए पार्किंग बनाने के आदेश
- डीएम ने बीडीए सचिव को दिए कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने डीएम रोड पर अस्पतालों के नक्शे की जांच कराई तो पता चला कि सभी अस्पताल आवासीय नक्शे पर चल रहे हैं। पूरे मामले में डीएम ने बीडीए के विशेष कार्याधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। साथ ही बैंकों व अस्पतालों के बाहर खड़े बेतरतीब वाहनों के चलते जाम की समस्या को देखते हुए पार्किंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम डॉ. रोशन जैकब ने डीएम कालोनी स्थित बैंकों व हास्पिटल के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम लगने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने हास्पिटलों का निरीक्षण किया तो पाया कि अधिकतर हॉस्पिटल आवासीय नक्शे पर चल रहे हैं। डीएम ने बीडीए के विशेष कार्याधिकारी को निर्देशित करते हुए सभी हॉस्पिटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अलावा डीएम ने बैंकों व अस्पतालों के संचालकों को निर्देशित करते हुए एक सप्ताह के अंदर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।