{"_id":"5989faf24f1c1b60718b46e6","slug":"1502214904117-5-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नलकूपों के कनेक्शन पांच से होंगे 7.5 किलोवाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नलकूपों के कनेक्शन पांच से होंगे 7.5 किलोवाट
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पांच से 7.5 किलोवाट के होंगे नलकूपों के कनेक्शन
- 23 अगस्त को 7.5 किलोवाट में बदल दिए जाएंगे कनेक्शन
- 22 तक किसान जेई की रिपोर्ट के साथ दे सकेंगे आपत्ति रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन अब नलकूपों के पांच किलोवाट के कनेक्शनों को 7.5 किलोवाट में बदलने जा रहे हैं। शासन के आदेश पर अफसर 23 अगस्त को पांच किलोवाट के सभी कनेक्शनों को 7.5 किलोवाट में बदल देंगे। जिससे उपभोक्ताओं को अब 7.5 किलोवाट के हिसाब से बिल चार्ज किया जाएगा। जबकि 22 अगस्त तक कम खपत वाले किसान जेई की रिपोर्ट के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
जिले में अधिकतर ट्यूबवेलों में 7.5 किलोवाट की मोटर का प्रयोग किया जा रहा है। जबकि उपभोक्ताओं ने कनेक्शन पांच किलोवाट के लिए हुए हैं। कम क्षमता का कनेक्शन लेकर अधिक क्षमता का प्रयोग करने से विभाग को लाखों रुपये का नुकसान होता है। अब शासन के आदेश पर पावर कारपोरेशन अफसरों ने ऐसे सभी कनेक्शनों की क्षमता वृद्धि का कदम उठाया है जो पांच किलोवाट के कनेक्शन पर अधिक लोड का प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही अफसरों ने किसानों के लिए 22 अगस्त तक का समय भी दिया है कि यदि वह पांच या कम किलोवाट लोड का प्रयोग कर रहे हैं तो जेई की रिपोर्ट के साथ 22 अगस्त तक अपनी आपत्ति रिपोर्ट अफसरों को दे सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में 23 अगस्त से सभी उपभोक्ताओं को 7.5 किलोवाट लोड का बिल अदा करना पड़ेगा।
शासन के आदेश पर कनेक्शनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यदि कोई उपभोक्ता कम बिजली प्रयोग कर रहा है तो वह जेई की रिपोर्ट के साथ 22 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
- डीसी शर्मा, एक्सईएन, पावर कारपोरेशन