{"_id":"5989f8f34f1c1ba6048b45d4","slug":"15022143935-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खुले में शौच से आजादी’ सप्ताह का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खुले में शौच से आजादी’ सप्ताह का आगाज आज से
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘खुले में शौच से आजादी’ सप्ताह का आगाज आज से
बुलंदशहर। जिले में ओडीएफ की अलख जगाने के लिए बुधवार से ‘खुले में शौच से आजादी’ सप्ताह शुरू किया जाएगा। 15 अगस्त तक चलने वाले इस सप्ताह को लेकर पंचायती राज विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
शासन के आदेश पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौच से मुक्त सप्ताह 9 से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को शौचालय निर्माण और निर्मित शौचालयों का प्रयोग करने की जानकारी दी जाएगी। इसमें महिलाओं, युवाआें और बच्चों के माध्यम से रैली, मानव श्रंखला आदि बनाकर लोगों को ओडीएफ के प्रति जागरूक किया जाएगा। पूरे सप्ताह बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त को विकास खंड कार्यालय पर होर्डिंग, पोस्टर और बैनर का प्रदर्शन होगा। 11 अगस्त को सिनेमा घरों मेें स्लाइड शो, 12 अगस्त को स्कूलों में वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। 13 अगस्त को जगह-जगह नुक्कड़ नाटक होंगे। 14 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता व खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। 15 अगस्त को विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम होंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।