फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एक साधू समेत 15 महिलाओं की फिर कटी चोटी

एक साधू समेत 15 महिलाओं की फिर कटी चोटी

Mon, 07 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
एक साधू समेत 15 महिलाओं की फिर कटी चोटी
एक साधू समेत 15 महिलाओं की फिर कटी चोटी
विज्ञापन

- जहांगीराबाद, गुलावठी, खानपुर, अरनिया, खुर्जा इलाके में कटी चोटी
- कई जगह महिलाओं और युवतियों को सीएचसी से किया जिला अस्पताल रेफर
- अफवाहों का दौर जारी, तरह-तरह के लगाए जा रहे कयास
- अफवाह पर ध्यान न देने की अपील कर रहे पुलिस-प्रशासन के अफसर
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर।
जनपद में महिलाओं/युवतियों की चोटियां कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक अलग-अलग स्थानों पर 15 चोटी कट गईं। घटना के बाद कुछ महिलाओं-युवतियों की हालत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना के बाद किसी ने काली बिल्ली दिखाई देने की बात कहीं तो किसी ने काला आदमी। तरह-तरह की अफवाहों और अंधविश्वास भरी चर्चाओं से जहां बाजार गर्म रहा वहीं घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रात भर लोग जाग-जाग कर पहरा दे रहे हैं।
केस-1
शनिवार रात अरनिया क्षेत्र के गांव डाबर निवासी डॉली (32) पत्नी देवराज अपने घर में सो रही थी। इस दौरान उसे कुछ सरसराहट सी महसूस हुई। डर के मारे उसकी नींद अचानक नींद खुल गई। हड़बड़ाकर उठी डॉली ने देखा तो उसकी चोटी कटी हुई थी। दहशतजदा डॉली ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। गांव में खबर फैलते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

केस-2
खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी प्रियंका (18) पुत्री बनी सिंह रविवार सुबह दस बजे अकेली घर पर बैठी हुई थी। परिवार के लोग भी घर में इधर-उधर थे। प्रियंका के मुताबिक उसके पास काली बिल्ली होकर गुजरी। बिल्ली के आने से वह डर गई। बिल्ली के जाते ही उसकी चोटी कटी हुई थी। कटी चोटी देख प्रियंका की चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंच गए। घटना के बाद से प्रियंका बेहोश हो गई। परिजनों ने चिकित्सक को बुलाकर उपचार करवाया। तब कहीं जाकर प्रियंका को होश आया। इस घटना के बाद से पूरे गांव के लोग काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में निवासी युवती सुनीता की शनिवार रात चोटी कट गई। चोटी कटते ही वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसे कुछ नहीं पता कि उसकी चोटी किसने काटी है। चोटी कटने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
केस-4
खानपुर के बंबा बस्ती में रविवार सुबह 12 वर्षीय छात्रा शनिवार की रात कुमकुम घर के आंगन में सो रही थी। पास में माता-पिता भी सोए हुए थे। रोजाना की तरह सुबह दादी किशनदेई आंगन में सफाई कर रही थी। सफाई करते हुए पोती की चारपाई के नीचे कटी चोटी देखकर अनहोनी की आशंका से चीख निकल गई। पूरा परिवार जाग गया। छात्रा ने परिजनों को बताया कि चोटी कटने की जानकारी मुझे मेरी मां कमलेश ने दी। कुछ ही देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चारों ओर पूछताछ के बाद पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट आई।
केस-5
रविवार दोपहर कस्बे के मोहल्ला मीरा निवासी पुष्पा देवी (50) पत्नी सुरेशचंद अग्रवाल दवा खाकर आराम कर रही थीं। अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई तथा बेहोश हो गईं। जिस पर परिजन घबरा गए और उन्हें अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि पुष्पादेवी की चारपाई के पास उनके सिर के बाल कटे हुए पड़े हैं। अनूपशहर सीएचसी पर पुष्पादेवी को बेहोशी व हाईब्लड प्रेशर के चलते चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने जिला अस्पताल भेज दिया।
केस-6
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अनीवास में हनुमान कुटी आश्रम में रह रहे साधु नरायन गिरी उर्फ फक्कड़ बाबा की जटा भी रात में सोते समय कट गई। फक्कड़ बाबा ने बताया कि शनिवार रात कुटी का ताला लगाकर अपनी जटा खोलकर तख्त पर सो गए। देर रात उन्होंने देखा कि बीस साल से बढ़ी उनकी जटा कटी हुई पड़ी हैं। बाबा ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनकी चोटी कैसे और कब कटी। इस दौरान उन्हें कुछ झनझनाहट महसूस जरूर हुई थी।
केस-7
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में कक्षा सात की छात्रा चंचल (14) पुत्री नरेंद्र शनिवार सुबह रसोई में काम कर रही थी। उसके छोटे भाई ने देखा कि चंचल की चोटी कटी हुई है। जिससे घर में हड़कंप मच गया और कटी चोटी की तलाश की तो वह घर की दीवार के आले में रखी मिली। चोटी कटने की इन घटनाओं से लोगों में दहशत पनप रही है। वहीं लोग इसे अंधविश्वास व फिजूल की बातें भी बता रहे हैं।
केस-8
गुलावठी के मोहल्ला बुद्धेखां में सुल्ताना (15) की आधी रात रहस्यमय ढंग से चोटी गई। सुल्ताना ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा पास की है। दादी शाहजहां ने बताया कि वह सुल्ताना के पास में ही चारपाई पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे सुल्ताना की चीख निकली तथा वह जाग गई। उसकी चोटी कटी पड़ी थी। सुल्ताना तभी से घबराई हुई है। घटना का पता चलते ही सुल्ताना के घर पर भीड़ जमा होने लगी।
केस-9
गुलावठी में शनिवार दोपहर एक महिला गुलबशा पत्नी सिराजुद्दीन जब अपने घर पर नल पर कपड़े धो रही थी तो अचानक उसकी चोटी काट ली गई। गुलबशा घटना के बाद ही बेहोशी की हालत में मिली। सिराजुद्दीन ने बताया कि घटना के बाद बेहोशी की हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी वह घबराई हुई है।
केस-10
रामघाट थाना क्षेत्र के गांव नौजिलपुर में कुंवरपाल सिंह की 16 वर्षीय बेटी खुशबू के शनिवार रात में सोने के दौरान बाल कटने की घटना हुई। परिजनों ने बताया कि खुशबू परिजनों के साथ घेर में चारपाई पर बीच में सो रही थी। सुबह जगाने पर देखा कि उसकी चोटी के बाल कटे हुए पड़े थे। यह देख परिजन सन्न रह गए। बता दें कि शनिवार की सुबह नरौरा के मौहल्ला कर्मधर्म निवासी किशोरी सुनीता पुत्री रामस्वरूप की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया था। रामघाट इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस में कोई जानकारी व सूचना नहीं है।
केस-11
कस्बा ऊंचागांव में शनिवार रात करीब आठ बजे जय सिंह की पत्नी गीता अपने ही घर में थी। पीड़िता ने बताया कि उसके सिर पर उल्लू जैसी आकृति बैठी महसूस हुई। एक काले बुर्के में साया जंगल में जाते हुए देखकर बेहोश हो गई। महिला के पति ने बताया कि बेहोश पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाने की घटना बताया। बताया कि पत्नी की चोटी कटी हुई थी, लेकिन एक भी बाल घटना स्थल पर नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में चारों तरफ व जंगल में कटे बालों की काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिले।
केस-12
ऊंचागांव के गांव नरेंद्रपुर में चिरंजी सिंह की पत्नी जग्गो शनिवार की रात अपने घर में सो रही थी। सुबह जब उठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी चोटी कटने की जानकारी होने पर महिला बेहोश हो गई। उसका भी सीएचसी पर ईलाज कराया गया। क्षेत्र में चोटी कटने की घटनाओं से महिलाओें ने भय व्याप्त है। जबकि कुछ लोग इन घटनाओं को किसी की साजिश मान रहे हैं। घट रही घटनाएं पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई हैं।

ननद के बाद मायके में रह रही भाभी की भी कट गई चोटी
चोटी कटने के मामले जहांगीराबाद क्षेत्र में भी सामने आने लगे हैं। शनिवार शाम ननद की चोटी कटने का मामला सामने आया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ननद की चोटी कटने के 17 घंटे बाद ही मायके में रह रही भाभी की भी चोटी कट गई।
शनिवार शाम करीब छह बजे मोहल्ला रोगनग्रान निवासी अंजुम (18) पुत्री नदीम खां नहाने के बाद आंगन में कंगी कर रही थी। अचानक वह जमीन पर गिरी और चीख निकल गई। परिजन दौडे़ तो उसका शरीर अकड़ गया। जमीन पर देखा कि उसकी चोटी के बाल पड़े हुए थे। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मोहल्ला किला स्थित मायके में रहने वाली अंजुम की भाभी साजिया (22) पत्नी फहीम खान रविवार दोपहर आंगन में खड़े होकर कपड़े सुखा रही थी। साजिया ने बताया कि अचानक बाल खिंचने लगे और वह जमीन पर गिर गई। परिजनों को जमीन पर बाल मिले। परिजन साजिया को लेकर सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने घटनाओं की जानकारी से इनकार किया है।


अफवाह के बावजूद महिलाओं में दहशत
गुलावठी। चोटी कटने की घटनाओं के बाद अनेक महिलाओं के मन में दहशत है। सच्चाई चाहे कुछ भी हो, परंतु अनेक महिलाओं ने घटनाओं को रोकने के लिए टोटके भी करना शुरू कर दिया है। कई महिलाएं तो उन घरों के अंदर जाने से डर रही थी जिन घरों में चोटी कटी हैं। वहीं अनेक महिलाओं का मानना है कि यह घटनाएं अंधविश्वास का परिणाम हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

लोग करने लगे टोटके
- अंधविश्वास के चलते लोग नीम की टहनियां और पत्ते घरों में लगा रहे हैं।
- छात्राएं चोटी बांधकर स्कूल नहीं जा रही हैं। सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ किए जा रहे हैं।
- रात में लोग भभूति और टीका लगाकर सो रहे हैं।
- कोई घर के बाहर हल्दी के थापे लगा रहा है।
- कुछ महिलाएं तो पैरों में महावर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed