{"_id":"598774cd4f1c1b01378b462d","slug":"15020494895-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का आखिरी सोमवार आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का आखिरी सोमवार आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का आखिरी सोमवार आज, शिवालयों में होगा जलाभिषेक
- आखिरी सोमवार को जिले में जगह-जगह होगा भंडारों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
सावन माह का आखिर सोमवार आज है। इस दौरान जहां शिवालयों में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे, वहीं श्रद्धालुओं की ओर से जिले में जगह-जगह भंडाराें का आयोजन किया जाएगा। सावन माह की समाप्ति के बाद अब मंगलवार से भादो माह की शुरुआत हो जाएगी।
इस साल का सावन माह सोमवार से शुरू हुआ और सोमवार को ही संपन्न हो रहा है। इस बार इस माह में पांच सोमवार पड़े। ऐसा 14 वर्ष पहले भी हुआ था और 27 वर्ष बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना कि आखिरी सोमवार को रक्षाबंधन है। मान्यता है कि सावन के माह में भगवान शंकर की पूजा करने से वह भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। आखिरी सोमवार पर जलाभिषेक को लेकर मंदिर प्रबंधन ने अपनी-अपनी तैयारी कर ली हैं। वहीं, शिवभक्तों ने भी जलाभिषेक और पूजन की तैयारी लगभग पूरी कर ली हैं। सुबह से मंदिरों में बम-बम भोले के जयघोष शुरू हो जाएंगे। इस दौरान जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।