फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   6.70 करोड़ की लागत से जिले में बनेंगे 6500 शौचालय

6.70 करोड़ की लागत से जिले में बनेंगे 6500 शौचालय

Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
6.70 करोड़ की लागत से जिले में बनेंगे 6500 शौचालय
260 गांवों में बनेंगे 6500 शौचालय
विज्ञापन

- 6.70 करोड़ की लागत से होगा शौचालयों का निर्माण
- हर गांव में बनेंगे 25-25 शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में प्रथम चरण में 260 गांवों में 6500 शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 6.70 करोड़ की राशि जारी की गई है। शेष गांवों में भी शौचालय बनवाने का काम प्रगति पर है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गांवों में शौचालय निर्माण का काम जारी है। इसी तरह गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने का भी कार्य प्रगति पर है। इस बार जिला प्रशासन ने 1.55 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें से प्रथम चरण में 260 गांवों में 25-25 शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया था। पात्रों का चयन पूरा होने के बाद शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। यह शौचालय सेक्रेटरी और सफाई कर्मचारियों के सहयोग से बनाए जा रहे हैं। नियमानुसार शौचालय निर्माण के लिए सरकार से मिलने वाली 12 हजार की राशि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रदान की जाती है। इन शौचालयों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने के कारण विभाग ने लगभग 6.70 करौड़ की राशि जारी कर दी है। यह राशि जल्द ही पात्रों के खाते में पहुंच जाएगी। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने कहा कि जिले को ओडीएफ करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रयास जारी हैं। प्रथम चरण में चयनित हुए शौचालयों के निर्माण की राशि जारी कर दी गई है। इस राशि को जल्द ही पात्रों के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed