फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कर्जमाफी में पीएनबी का सुस्ती उजागर

कर्जमाफी में पीएनबी का सुस्ती उजागर

Mon, 24 Jul 2017 09:50 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी में पीएनबी का सुस्ती उजागर
कर्जमाफी में पीएनबी का सुस्ती उजागर
विज्ञापन


जिले के किसानों की कर्जमाफी को लेकर प्रशासनिक अफसरों की देखरेख में फीडिंग का काम अंतिम चरण में है। अफसरों का दावा है कि पहली लिस्ट जल्द जारी कर सत्यापन शुरू कराया जाए। मगर, पंजाब नेशनल बैंक की सुस्ती से देरी हो रही है। बैंक अफसरों को काम जल्द पूरा करने की हिदायत दी गई है।

शासन ने किसानों का एक लाख रुपये तक का फसली ऋण माफ करने का निर्णय लिया था। इसमें जिले के 1.68 लाख किसानों को शामिल किया गया है, जिनका कर्जमाफ होगा। किसान अपना कर्जमाफ होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, जिला मुख्यालय पर कर्जमाफी की लिस्ट में शामिल किसानों के डाटा की फीडिंग का काम चल रहा है। यह सभी कार्य डीएम डॉ. रोशन जैकब के दिशा-निर्देशन में चल रहा है। इस कार्य को पूरा करने के लिए जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अफसरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों ने दावा किया था कि पहली लिस्ट 22 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। मगर, बैंकों की शिथिलता के चलते फीडिंग का काम समय पर नहीं हो पाया। अब तक 85 फीसदी फीडिंग का काम पूरा हो गया है और बार-बार चेतावनी के बाद भी पंजाब नेशनल बैंक का काम काफी सुस्त चल रहा है।

इस सुस्ती पर बैंक अफसरों को एक बार फिर चेतावनी दी है कि काम में तेजी लाई जाए और जल्द पूरा किया जाए। उधर, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि कर्जमाफी में शामिल किसानों की पहली लिस्ट जल्द जारी की जाए।


मगर, पीएनबी का काम काफी सुस्त होने के कारण देरी हो रही है। इस पर बैंक अफसरों को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है कि वह अपना काम जल्द पूरा करें। उन्होंने दावा किया कि फीडिंग का काम जल्द पूरा हो जाएगा और लिस्ट जारी कर सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed