Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मानसून दे रहा धोखा, सभी को बारिश की आस

मानसून दे रहा धोखा, सभी को बारिश की आस

Sun, 16 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मानसून दे रहा धोखा, सभी को बारिश की आस
विज्ञापन


इस बार समय पर मानसून ने दस्तक दी। शुरूआत में अच्छी बारिश भी हुई। मगर, अब मानसून धोखा दे रहा और सभी को बारिश की आस है। कभी बादल छाने और कभी धूप निकलने से उमस बरकार है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।

जब मानसून ने दस्तक दी थी और बारिश हुई थी तो मौसम वैज्ञानिकों ने भी अच्छी बारिश होने की संभावना जताई थी।

अब पिछले करीब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण फसलों को पानी की जरूरत पड़ने लगी और तापमान बढ़ने से उमस बढ़ गई है। इसका सभी को सामना करना मुश्किल हो रहा है। पिछले दो दिन से कभी बादल छा रहे हैं तो कभी धूप निकल रही है।
विज्ञापन


ऐसे में उमस को झेल पाना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि किसान आसमान की ओर ताक रहे हैं तो आमजन बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि उमस से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि बारिश होने के आंकड़े बन रहे हैं। मगर, बार-बार बदल रही मौसम की रंगत के चलते आंकड़े भी फेल साबित हो रहे हैं। बारिश होगी तो फसलों को फायदा होगा व भूजल स्तर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed