फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   100 विद्यालयों ने रोका बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण का काम

100 विद्यालयों ने रोका बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण का काम

Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
100 विद्यालयों ने रोका बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण का काम
100 विद्यालयों ने रोका बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण का काम
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के करीब 100 विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण का काम रोक दिया है। इसका कारण यह है कि अभी तक विद्यालयों ने ऑनलाइन ब्योरा अपलोड नहीं किया है।

डीआईओएस ने ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह कार्य जल्द से जल्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विगत वर्ष तक यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्र निर्धारण करने का अधिकार डीआईओएस के हाथ में होता था।
विज्ञापन


मगर, इस बार शासन के आदेश पर यह काम बोर्ड द्वारा किया जाएगा। यह निर्णय परीक्षा केंद्र निर्धारण में होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए लिया गया है।

बोर्ड से परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सभी विद्यालयों को ब्योरा विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन करने के आदेश दिए गए थे।

प्रधानाचार्यों से विद्यालय में शिक्षक और कमरों की कक्षा के साथ शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और साफ-सफाई के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गई थी।

मगर, एक माह से अधिक समय बीत जाने पर भी अबतक करीब 100 विद्यालयों ने अपना ब्योरा अपलोड नहीं किया है। वहीं बोर्ड से बार-बार आदेश मिल रहा है कि यह कार्य जल्द से जल्द करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार डीआईओएस स्तर से भी निर्देश दिए गए। अब एक बार फिर विभाग की ओर से डीआईओएस को आदेश मिला है कि जिन विद्यालयों ने अभी तक ब्योरा ऑनलाइन नहीं किया है।

उनसे यह कार्य जल्द करवाया जाए। ज्ञात रहे कि जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों की संख्या 368 है।

एडीआईओएस शंकर लाल का कहना है कि बोर्ड के आदेश पर सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालय का ब्योरा 20 जुलाई तक हर हाल में ऑनलाइन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।


यदि किसी विद्यालय ने निर्धारित तिथि तक आदेश का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया जा सकता है। यह आखिरी चेतावनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed