{"_id":"59690f894f1c1be1178b4589","slug":"150005754614-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत को मिलेगा सम्मान
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत को मिलेगा सम्मान
राज्य सरकार ने कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को ऑनलाइन किया जा रहा है और ग्राम प्रधान के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व एएनएम से सीधे मोबाइल पर संपर्क कर पता किया जाएगा।
सरकार ने कुपोषण पर विजय पाने वाले ग्राम पंचायत को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है। वहीं ग्राम पंचायत सम्मान के दायरे में आएंगी, जो 100 में से 75 अंक हासिल करेंगी।
बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की है। उन्हें छह साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को समय पर पुष्टाहार उपलब्ध करवाना होता है।
विज्ञापन
उम्र के हिसाब से बच्चे का वजन नहीं होने पर उसे कुपोषण की श्रेणी में माना जाता है। वहीं, दूसरी ओर कुपोषण से मुक्ति दिलाने में खुले में शौच मुक्त अभियान भी अहम भूमिका निभाएगा।
ग्राम पंचायतों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने को सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। इसे सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है।
जो ग्राम पंचायत कुपोषण मुक्त होगी, उसे सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों को कई शर्तों के आधार पर अंक हासिल करने होंगे। - शुभांगी कुलकर्णी, सीडीपीओ