फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1500 people including former block chief of SP took membership of BJP

Bulandshahar News: सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित 1500 ने ली भाजपा की सदस्यता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
1500 people including former block chief of SP took membership of BJP
बुलंदशहर। सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 1500 ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ली। पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश शर्मा हलपुरा व अन्य लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा, कांग्रेस, आसपा, आप समेत अन्य दलों के बड़ी संख्या में नेताओं ने भाजपा की सदस्यता के लिए इच्छा जाहिर की। जिसके चलते बुधवार को सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब तबके के लिए विशेष योजनाएं संचालित की हैं, जिसके दम पर एक बार फिर से 2024 के लोकसभा चुनाव में बंपर सीटों से जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। मौके पर जिला संयोजक जयप्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार धन्नू, नगर पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल, युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री संजय गुर्जर, दीपक ऋषि, संजय माहेश्वरी, भवतोष गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन




इन नेताओं ने ली सदस्यता

विकेंद्र ताऊ, गीता देवी, प्रवीण कुमार, विजय पाल, विष्णु शर्मा, सुशील शर्मा, रुद्रदेव, योगेंद्र, बबलू चौधरी, राजेश शर्मा, निर्भय, अरविंद शर्मा, रवि, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, पापड़ी गांव से रोहित चौधरी, जगपाल सिंह, मेवाती नगला निवासी रईस खां, तौफीस और तहसील खां, रामबाबू जैन, राजेश सिरोही, सरजीत सिरोही, इंद्रजीत, शिवम सिरोही, विजय कुमार, जॉनी, सगीर अहमद, अब्बासी, सलीम चौधरी, इस्तेकर चौधरी, मुस्तकीम अल्वी, आदेश सैफी, वीर सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed