फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 lakh rupees were withdrawn from the account of a retired inspector in the name of life certificate verification

Bulandshahar News: सेवानिवृत्त दरोगा के खाते से लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन के नाम पर 15 लाख उड़ाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees were withdrawn from the account of a retired inspector in the name of life certificate verification
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत दरोगा साइबर ठगी का शिकार हो गए। शातिर ठगों ने लाइफ सर्टिफिकेट के सत्यापन के नाम पर उन्हें झांसे में लिया और उनके दो बैंक खातों से दो दिन के भीतर 14 लाख 91 हजार 999 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति दिल्ली पुलिस से दरोगा के पद से सेवानिवृत हैं। उन्होंने थाना साइबर क्राइम में तहरीर दी। बताया कि उनका सनौटा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। 29 नवंबर को बैंक से उनके पास एक फोन आया, जिसमें फोनकर्ता ने कहा कि उनकी पेंशन से संबंधित जीवन प्रमाण पत्र की कुछ जानकारी लेनी है। इसके बाद वह बैंक जाकर जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित समस्त कागजात दे आए।
विज्ञापन

आरोप है कि उसी दिन दोपहर को उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताया और सत्यापन के लिए कॉल करने की जानकारी दी। इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। पीड़ित ने बैंक कर्मचारी समझकर उसके द्वारा पूछी गई सारी जानकारी दे दी। पीड़ित के अनुसार 30 नवंबर को उनके खाते से दो बार में पांच-पांच लाख रुपये कुल 10 लाख रुपये और 1 दिसंबर को तीन लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। दूसरे खाते से 1 दिसंबर को 1,44,999 रुपये और 3 दिसंबर को 47 हजार रुपये उनके खाते से ट्रांसफर हो गए। इस तरह उनके बैंक खातों से कुल 14,91,999 रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने साइबर क्राइम थाने में 4 व 5 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर टीम की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed