फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 hours will be the first Rosa

15 घंटे का होगा पहला रोजा

Sun, 28 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 28 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
15 hours will be the first Rosa
15 घंटे का होगा पहला रोजा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दीदार-ए-चांद के बाद शनिवार को मुकद्दस माह-ए-रमजान का आगाज हो गया। मुकद्दस रमजान को लेकर नगर पालिका ने शहर की मुस्लिम बस्तियोें में सफाई अभियान चलाया। मुस्लिम उलेमाओं ने डीएम से माह-ए-रमजान में माकूल सफाई, सहरी और इफ्तार के समय भरपूर पेयजल और बिजली आपूर्ति की मांग की है।

शनिवार को मग़रिब (देर शाम) की नमाज के बाद चांद का दीदार हुआ। चांद नजर आते ही शहर के अंसारी रोेड, चौक बाजार, सिविल लाइन रोड, मोतीबाग रोड, काला आम चौराहा, नरसल घाट, दिल्ली रोड, भूड़ और ऊपरकोट समेत तमाम मुस्लिम इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन


रोजेदारों ने सहरी के लिए दूध, ब्रेड, सेवई, खजूर और फल आदि खरीदे। लोगों ने ड्राई फ्रूटस, जूस और मुरब्बा समेत फूड आइटमों की खरीदारी की। ख्वातीनों (महिलाओं) ने भी बाजार में जरूरी सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को बाजार में जबरदस्त भीड़ नजर आई। उधर, चांद का दीदार होते ही आतिशबाजी की गई। महिलाएं घर की साफ सफाई में लगी रहीं। जामा मस्जिद में सायरन बजाकर माह-ए-रमजान का इस्तकबाल किया गया।

जिला प्रशासन के कर्मचारियों की निगरानी में काली नदी रोड, ऊपरकोट, इस्लामाबाद, नरसलघाट, स्याना रोड, बाईपास रोड पर सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed