{"_id":"642ef7736fe55b8a9d073f06","slug":"15-crore-people-will-get-pure-drinking-water-in-khanpur-bulandshahr-news-c-30-1-72224-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खानपुर में 15 करोड़ से लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खानपुर में 15 करोड़ से लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर।
खानपुर कस्बे के 15 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। बृहस्पतिवार को 15 करोड़ की लागत वाले कार्य का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने जल निगम कार्यालय पहुंचकर योजना का शुभारंभ किया और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
अमृत योजना के तहत खानपुर कस्बे के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया था। इसके बाद जल निगम के अधिकारियों ने सर्वे कराते हुए 3528 घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। योजना के तहत कस्बे में एक 1100 किलो लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी बनाने के साथ ही 25.5 किमी लंबी पानी की लाइन बिछाते हुए घरों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। योजना पर 15.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा शहर में तीन चरणों में 451.76 करोड़ की लागत से बिछाई गई सीवर लाइन का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराया जाए, ताकि लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
28 हजार घरों में किए गए हैं कनेक्शन
जल निगम शहरी के एक्सईएन आशीष कुमार खेवरिया ने बताया कि अभी तक शहर में 27917 घरों में सीवर लाइन के कनेक्शन किए जा चुके हैं। योजना में स्वीकृत कनेक्शनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है, जबकि शहर में अभी करीब 25 हजार घरों में और कनेक्शन किए जाने हैं। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कनेक्शन कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।