फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15-15 players selected for Ranji and Under-23

Bulandshahar News: रणजी और अंडर-23 के लिए 15-15 खिलाड़ी चयनित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
15-15 players selected for Ranji and Under-23
नगर के शर्मा इंटर कॉलेज के मैदान में ट्रायल देते क्रिकेट ​खिलाड़ी। संवाद
बुलंदशहर। बालाजी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शर्मा इंटर कॉलेज के मैदान में रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन हुआ। रणजी के लिए 35 और अंडर-23 के लिए 45 खिलाड़ियों में से 15-15 खिलाड़ी चयनित किए गए। अब चयनित खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मई-जून माह में रणजी ट्रॉफी एवं अंडर-23 प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इससे पूर्व टीम का चयन करने के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिससे टीम में चयनित खिलाड़ी अभ्यास कर सके।
विज्ञापन

बताया कि रणजी ट्रॉफी के लिए 35 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया तो अंडर-23 के लिए 45 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इस दौरान मुख्य चयनकर्ता प्रो. भीष्म सिंह, सचिव महेश गुप्ता, अमरीश गुप्ता, राजेश, राकेश गुप्ता, रजनीश सिरोही एवं सुखदेव शर्मा ने खिलाड़ियों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने रणजी और अंडर-23 के लिए 15-15 खिलाड़ियों का चयन किया है। जल्द ही इन खिलाड़ियों को कानपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed