फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका

Mon, 10 Jul 2017 01:01 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कमर कस ली है। जनपद में कांवड़ियों के गुजरने वाले सात मार्गों पर रूट का डायवर्जन किया जाएगा।

सुरक्षा में दे एएसपी, आठ डिप्टी एसपी और पीएसी समेत करीब 1700 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेले के लिए जनपद को 11 जोन और 47 सेक्टरों में बांटने की योजना है। जिले में आठ मंदिरों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक किया जाएगा।

मेले से पहले पुलिस-प्रशासन की टीमों ने गंगा घाट और मंदिरों पर सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लेना शुरू कर दिया है।
कांवड़ यात्रा आज यानी 10 जुलाई से शुरू हो रही है।

21 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि मनाई जाएगी। प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सोमवार को मंदिरों पर श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रहेगी। 18-19 जुलाई में हरिद्वार, गंगोत्री से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़िए जनपद की सीमा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


कांवड़ियों को रास्तों में दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसएसपी दफ्तर में ही कांवड़ सेल का गठन किया गया है।

जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चंदौसी, बबराला से नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाले यातायात को हापुड़ से डायवर्ट करके जनपद में डिबाई,
विज्ञापन
विज्ञापन


नरौरा होते हुए बबराला भेजा जाएगा। जनपद में कांवड़ मार्गों पर डायवर्जन 20 जुलाई से किया जाएगा। जनपद को 11 जोन और 47 सेक्टरों में बांटे जाने की योजना है।

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए दो एएसपी, आठ डिप्टी एसपी, 30 निरीक्षक, 180 उपनिरीक्षक, 180 एचसीपी, 1200 कांस्टेबल, एक यातायात उपनिरीक्षक, चार यातायात मुख्य आरक्षी, 27 यातायात आरक्षी, दो प्लाटून पीएसी लगाई जाएगी।

इन स्थानों पर होगा जलाभिषेक
1. राज राजेश्वर मंदिर, थाना कोतवाली नगर
2. प्राचीन अंबेश्वर महादेव मंदिर, थाना अहार
3. सिद्धेश्वर मंदिर, खुर्जा नगर, थाना खुर्जा नगर
4. शिव मंदिर, गांव बरासऊ, थाना शिकारपुर
5. शिव मंदिर, गांव इंदौर खेड़ा, थाना डिबाई
6. शिव मंदिर, कस्बा गुलावठी, थाना गुलावठी
7. शिव मंदिर, कस्बा औरंगाबाद, थाना औरंगाबाद
8. भूतेश्वर मंदिर, मामन रोड, कोतवाली नगर

इन मार्गों से होकर गुजरेंगे कांवड़िए
1. हापुड़-गुलावठी-बुलंदशहर-खुर्जा-अलीगढ़
2. गुलावठी-सिकंदराबाद
3. गढ़-स्याना-नरसेना-ऊंचागांव-अहार नहर पटरी
4. गढ़-स्याना-औरंगाबाद-बुलंदशहर
5. अनूपशहर-अहार-बुलंदशहर
6. अनूपशहर-छतारी-अलीगढ़
7. राजघाट-नरौरा-रामघाट-अतरौली-अलीगढ़

कांवड़ को लेकर प्रशासन ने किए चाक-चौबंद इतंजाम

जिले के गंगा घाटों खासकर अनूपशहर गंगातट पर श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर एवं कांवड़ लेने वाले शिवभक्तों के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजामात किए हैं। घाटों पर कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पीएसी तैनात रहेगी।

अनूपशहर बबस्टगंज व लाल महादेव घाट पर पांच नाव और 10 गोताखोर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सेक्शन फ्लड, पीएसी मय मोटरबोट तैनात की गई है।

पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा जेनरेटर से वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था गंगा मार्ग व घाटों पर कर दी है। मेला व्यवस्था में स्वयंसेवियों व एनएसएस व एनसीसी, डेरा सच्चा सौदा आदि के कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।


बिजली विभाग बिजली लाइनों की मरम्मत व ट्रांसफार्मर की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा तथा स्वास्थ्य विभाग गंगातट पर मेडिकल कैंप लगाएगा। नगरपालिका व आढ़ती यूनियन की एंबुलेंस भी मेला में सहयोग करेंगी।

एसडीएम शुभी काकन व सीओ अग्रहरि ने गंगातट का दौरा कर मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed