{"_id":"59610e254f1c1bb5568b4617","slug":"14995328945100-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटा तड़पती रही ‘इंसानियत’ यूपी-100 साइलेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटा तड़पती रही ‘इंसानियत’ यूपी-100 साइलेंट
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर तड़पता रहा युवक, तमाशबीन बने रहे लोग
लोगों में संवेदनशीलता और मनुष्यता का जज्बा किस कदर दम तोड़ता जा रहा है कि इसका ताजा उदाहरण शनिवार को त्रिलोक नगर में देखने को मिला।
यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के बाद एक मजदूर करीब 30 मिनट तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन घटनास्थल पर जमा मजमा महज तमाशबीन बना रहा। तड़पते हुए शख्स की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।
करीब आधे घंटे बाद मौके से गुजर रहे युवकों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंगेरा निवासी सलमान (21) पुत्र सलीम त्रिलोक कालोनी में मजदूरी कर रहा था। काम करते समय सलमान एचटी लाइन की चपेट मेें आकर अचेत हो गया।
युवक की हालत देख आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन किसी ने घायल मजदूर को अस्पताल ले जाना मुनासिब नहीं समझा। कुछ युवकों ने मदद करने की बात तो कही, लेकिन कानूनी पेंच में फंसने के डर से लोग मदद के लिए आगे नहीं आए।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने कई बार 100 नंबर डायल जरूर किया, लेकिन आरोप है कि यूपी 100 की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। बाद में सिकंदराबाद के गांव सहापानी प्रधान के पुत्र अरविंद चौहान समेत 4-5 युवक घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले आए। मरीज की गंभीर बताई जा रही है।
- मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में मरीज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। - डॉ. राज कुमार
सीएमएस, जिला अस्पताल
चरम पर बिजली कटौती, आफत में उपभोक्ता
गर्मी की तपिश के बीच उपभोक्ताओं को भीषण बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शहर में जहां 8 से 10 घंटे तक कटौती हो रही है तो वहीं देहात क्षेत्र में लोगों को 10 से 12 घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। लोगों के काम-धंधों पर भी बिजली कटौती का असर देखने को मिल रहा है।
जैसे-जैसे गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है, वैसे ही बिजली कटौती बढ़ती जा रही है। शहर समेत जिलेभर में बिजली कटौती तेज हो गई है। शहर में जहां 22 घंटे का बिजली रोस्टर है, लेकिन इसके विपरीत 8 से 10 घंटे की कटौती की जा रही है।
वहीं गांव में 10 से 12 घंटे तक कटौती की जा रही है। इमरजेंसी रोस्टरिंग के अलावा लोकल स्तर पर भी कटौती किए जाने की बात लोग कह रहे हैं। बिजली कटौती का असर घरेलू कामकाज के अलावा काम-धंधों पर भी पड़ रहा है।
इसके अलावा बिजली आपूर्ति के दौरान ट्रिपिंग से भी लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बताया गया है कि बिजली कटौती का सामना अभी और करना पड़ेगा। बारिश के बाद ही बिजली कटौती से राहत मिल सकती है।
कंट्रोल रूम से कटौती की जा रही है। लोकल स्तर से कोई भी कटौती नहीं की जा रही है। सभी जेई को निर्देश हैं कि लोकल स्तर पर कटौती न की जाए। 1-2 दिन में बारिश आने पर बिजली आपूर्ति में सुधार हो जाएगा।
- ओपी यादव, अधीक्षण अभियंता