फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सावन के लिए सजने लगे जिले के शिवालय

सावन के लिए सजने लगे जिले के शिवालय

Sat, 08 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सावन के लिए सजने लगे जिले के शिवालय
सावन के लिए सजने लगे जिले के शिवालय
विज्ञापन


सावन में भगवान शिव की आराधना के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के शिवालय सजने लगे हैं। मंदिरों में साफ-सफाई का काम जोरों पर है। सावन का पहला सोमवार कल है। इससे पहले रविवार को पूर्णमासी है और गंगा में स्नान होगा।

इसे देखते हुए जहां मंदिर की प्रबंधन समितियों की ओर से तैयारी की जा रही है, वहीं प्रशासन की ओर से भी चाक-चौबंद व्यवस्था होगी। हिंदू धर्म के लिए सावन का महीना विशेष होता है। इस पूरे माह में शंकर भगवान का पूजन-अर्चन किया जाता है।
विज्ञापन


इस महीने में पड़ने वाले सोमवार भी काफी खास होते हैं। सावन में शिवालयों में अलसुबह से ही घंटे-घड़ियाल बजने लगते हैं और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो जाती है। सोमवार को सावन महीने की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के शिवालयों में तैयारी शुरू हो गई है। शिवालयों को सजाने का काम जोरों पर है और मंदिरों में साफ-सफाई के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम पिछले कई दिनों से जारी है। सावन माह शुरू होने से पहले रविवार को पूर्णमासी होने के कारण गंगा स्नान होगा।

इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। गंगा घाटों पर सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। गंगा स्नान के दौरान पुलिस भी सतर्क रहेगी।


21 जुलाई को होगा जलाभिषेक
राजराजेश्वर मंदिर, शिद्धेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, कालेश्वर मंदिर के अलावा अहार में सिद्धबाबा सहित गुलावठी, खुर्जा, शिकारपुर, पहासू, छतारी, सिकंदराबाद, डिबाई, नरौरा, चोला, स्याना, औरंगाबाद, ऊंचागांव आदि क्षेत्र के मंदिरों में साफ-सफाई और सजाने आदि का काम लगभग पूरा हो चुका है। इन मंदिरों में 21 जुलाई को जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed