{"_id":"595fdd7c4f1c1b553f8b464a","slug":"149945490011-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ढहे ‘भ्रष्टाचार’ के आठ शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में ढहे ‘भ्रष्टाचार’ के आठ शौचालय
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में ढहे ‘भ्रष्टाचार’ के आठ शौचालय
शिकारपुर क्षेत्र के गांव दलेलगढ़ी में बारिश के चलते शुक्रवार को करीब आठ शौचालय जमीन में धंस गए और दरार आने से क्षतिग्रस्त हो गए।
मामले में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर ग्राम प्रधान ने अपनी सफाई देकर बचाव का प्रयास किया है।
गांव दलेलगढ़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 126 शौचालयों का निर्माण करवाया गया था। यह शौचालय छह माह पहले ग्राम प्रधान द्वारा बनवाए गए थे।
इस समय शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर होने पर जांच का सिलसिला जारी है। वहीं, अब बारिश ने भ्रष्टाचार की पोल और खोल दी है।
गांव में बारिश के चलते जहीरा, मालती, राजवाला, सुशीला, बाला देवी, ममता और किरन के शौचालय जमीन में धंस गए और दरार आने से ढह गए हैं।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीडीओ जसजीत कौर से की। शिकायत मिलने के बाद सीडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिया है।
दलेलगढ़ी क्षतिग्रस्त शौचालय के मामले में जांच के आदेश मिल गए हैं। जांच टीम गांव जाकर सभी शौचालयों का निरीक्षण कर रही है। टीम बुधवार तक रिपोर्ट सौंप देगी। रिपोर्ट मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। - अमरजीत सिंह, डीपीआरओ
गांव में 126 शौचालयों का निर्णाण करीब छह माह पहले हुआ था। कुछ लोगाें ने मिट्टी भरत के ऊपर शौचालय बना लिए थे। अब बारिश होने पर मिट्टी बैठ गई, जिसके चलते शौचालय दरक गए हैं। शौचालय निर्माण पूरी पारदर्शिता के साथ कराया गया है। - विजय कुमार, ग्राम प्रधान, दलेलगढ़ी