{"_id":"595e96184f1c1b66388b45b3","slug":"149937108618-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख को लेकर शुरू हुआ घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख को लेकर शुरू हुआ घमासान
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख को लेकर घमासान शुरू
जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख पद को कब्जाने के लिए घमासान मच गया है। ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा के दो दिग्गजों के बीच टकराव बढ़ गया है।
दोनों ही दिग्गज नेता अपने-अपने चहेतों को कुर्सी पर बैठाना चाहते हैं। फिलहाल हाईकमान के निर्णय के बाद ही पार्टी प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी तय करेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ब्लॉक प्रमुखों के पदों के लिए चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। जिले में जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खाली चल रही है।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन 14 जुलाई को किया जाएगा। उम्मीदवारी वापस लेने के लिए 15 जुलाई और मतदान के लिए 16 जुलाई की तिथि निश्चित की गई है। 16 जुलाई को ही दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना की जाएगी।
ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी कब्जाने के लिए भाजपा के अंदर ही राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा का एक जनप्रतिनिधि और एक बड़ा पदाधिकारी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर अपने चहेते बीडीसी सदस्य को काबिज करने की जुगत में है।
विज्ञापन
फिलहाल तो इस पर वरिष्ठ पदाधिकारी का दावा मजबूत दिख रहा है। इसके बावजूद ब्लॉक प्रमुख के लिए प्रत्याशी का अंतिम चयन पार्टी प्रदेश हाईकमान द्वारा ही किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख के लिए चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आधा दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्य ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी कब्जाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।
जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख के लिए पार्टी प्रदेश हाईकमान प्रत्याशी का चयन करेगा। पार्टी प्रदेश हाईकमान जिस प्रत्याशी का चयन करेगा, पूरी पार्टी मजबूती के साथ उसी प्रत्याशी को लड़ाकर जिताने का काम करेगी। - हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष, भाजपा