फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिला पंचायत का बजा बिगुल, बिछने लगी बिसात

जिला पंचायत का बजा बिगुल, बिछने लगी बिसात

Fri, 07 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत का बजा बिगुल, बिछने लगी बिसात
जिला पंचायत का बजा बिगुल, बिछने लगी बिसात
विज्ञापन


बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बिगुल बजते ही राजनीतिक बिसात बिछने लगी है। अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर तीन भाजपा नेता दौड़ में आगे चल रहे हैं।

वहीं बसपा छोड़ भाजपा में आने को आतुर दो सदस्य को हाईकमान की तरफ से नो एंट्री का सिग्नल दिखाया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 17 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 23 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की बिसात बिछते ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव को कुर्सी से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा के दो सांसद और जिले के एक बड़े पदाधिकारी की प्रतिष्ठा एक बार फिर दांव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय माना जा रहा है कि भाजपा की यही तिकड़ी नए जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला करेगी। वर्तमान में 53 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा के टिकट पर लड़े 11 सदस्य सदन के अंदर हैं।

इन्हीं 11 सदस्यों में एक को अध्यक्ष का ताज पहनाया जाएगा। अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर फिलहाल तीन सदस्य दौड़ में आगे चल रहे हैं। इन्हीं तीनों सदस्यों में से एक को अध्यक्ष का ताज पहनाया जाएगा।

एक सदस्य के लिए एक सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी सहमत हैं, जबकि दूसरे सांसद इस सदस्य के लिए फिलहाल तैयार नहीं दिख रहे।

वहीं बसपा छोड़ भाजपा में आने को आतुर दो सदस्यों को हाईकमान की तरफ से नो एंट्री का सिग्नल दिखाया गया है। इनमें से एक सदस्य तो भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं से मिलकर पार्टी में आने की कोशिश में जुटा हुआ है, लेकिन उसे अभी तक हाईकमान की तरफ से ग्रीन सिग्नल नहीं मिल रहा है।

पार्टी हाईकमान जिस सदस्य को अध्यक्ष पद के लिए घोषित करेगी, जिला संगठन पूरी ताकत के साथ उसे चुनाव लड़ाएगा। अगला जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का सदस्य होगा। अन्य दलों से पार्टी में आने को आतुर सदस्यों को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा। - हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष, भाजपा


राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 17 जुलाई को नामांकन होगा। 20 जुलाई को उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। 23 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चुनाव होगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। - डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed