फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डीएवी में पहले दिन हुए 25 प्रवेश

डीएवी में पहले दिन हुए 25 प्रवेश

Mon, 03 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
डीएवी में पहले दिन हुए 25 प्रवेश
डीएवी में पहले दिन हुए 25 प्रवेश
विज्ञापन


जिले के कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय और तृतीय कक्षाओं में प्रवेश सोमवार से शुरू हो गए। डीएवी कॉलेज में पहले दिन 25 प्रवेश हुए, वहीं दूसरी ओर गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में भी प्रवेश शुरू हो गए। प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई तक चलेगी।

सीसीएसयू की ओर से बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर रजिस्ट्र्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। अभी पहली मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई। ऐसे में जिले के कॉलेजों ने बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर समय पर पूरा करने की पहल की।
विज्ञापन


इसके लिए कॉलेजों ने पहले ही तैयारी कर ली थी और अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्राध्यापकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी थी। डीएवी कॉलेज में तीन जुलाई से प्रवेश की घोषणा कर दी गई थी। सोमवार को 25 प्रवेश हुए और छात्र-छात्राओं ने प्रॉसपेक्टस भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 10 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम द्वितीय व तृतीय, बीए तृतीय और एमए गृह विज्ञान तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश शुरू हो चुके हैं।


सभी छात्राएं 10 जुलाई तक अपना प्रवेश हरहाल में सुनिश्चित करवा लें। इसी तरह जिले के अन्य कॉलेजों में भी पीजी द्वितीय और तृतीय कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई और सभी कॉलेजों में प्रवेश 10 जुलाई तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed