फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्कूल चलो अभियान में हीलाहवाली वाले शिक्षक होंगे निलंबित

स्कूल चलो अभियान में हीलाहवाली वाले शिक्षक होंगे निलंबित

Mon, 03 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो अभियान में हीलाहवाली वाले शिक्षक होंगे निलंबित
स्कूल चलो अभियान में हीलाहवाली वाले शिक्षक होंगे निलंबित
विज्ञापन


जिले के अधिकतर स्कूलों में अभी तक शासन के आदेश पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान की शुरुआत नहीं होने से अफसर नाराज हैं। सीडीओ के निर्देश पर प्रभारी बीएसए ने अभियान में हीलाहवाली करने वाले शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश जारी करते हुए सभी एबीएसए को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में नया शिक्षण सत्र अप्रैल माह में शुरू हो गया था। इसी माह में शासन और विभाग से आदेश जारी हुआ था कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो अभियान चलाकर शिक्षक स्कूल न जाने वाले 14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल में नामांकन करवाएं।
विज्ञापन


मगर, शिक्षकों ने अभियान नहीं चलाया। शिक्षकों की हीलाहवाली पर अफसरों ने कई बार चेतावनी भरे फरमान जारी किए, लेकिन किसी भी शिक्षक ने परवाह नहीं की। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले शासन ने स्कूलों में एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान चलाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, जिले के अधिकतर स्कूलों ने पहले ही दिन आदेशों का पालन नहीं किया था। गजब यह रहा कि सोमवार को भी अधिकतर स्कूलों में अभियान की शुरुआत नहीं की गई। इस पर सीडीओ जसजीत कौर ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी बीएसए को अभियान में रुचि नहीं लेने वाले शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रभारी बीएसए राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीडीओ के आदेश पर उन्होंने स्कूल चलो अभियान में हीलाहवाली करने वाले शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश जारी कर सभी एबीएसए को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी दी है कि यदि किसी ने शासन के आदेशों की अवहेलना की तो किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और एबीएसए की रिपोर्ट मिलने पर निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed